देश क्या चाहता है…, वापसी करते ही हार्दिक पांड्या ने जीता बड़ा अवॉर्ड, अब बयान से मचाई सनसनी

देश क्या चाहता है…, वापसी करते ही हार्दिक पांड्या ने जीता बड़ा अवॉर्ड, अब बयान से मचाई सनसनी


India vs South Africa 1st T20I Hardik Pandya: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 101 रनों से विशाल जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में जोरदार शुरुआत की है. उसने कटक में मंगलवार (9 दिसंबर) को शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीकी टीम को 74 रनों पर ही समेट दिया. इससे पहले टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 175 रन बनाए थे. टीम इंडिया की जीत में हार्दिक पांड्या का योगदान काफी अहम रहा. चोट के बाद वापसी करने वाले इस धाकड़ ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया क्यों उन्हें देश का टॉप ऑलराउंडर कहा जाता है.

हार्दिक का जबरदस्त प्रदर्शन

हार्दिक ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की नाबाद पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में 2 ओवर फेंकते हुए महज 16 रन देकर 1 विकेट निकाला. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. इसके बाद हार्दिक ने अपने दिल की बात कही. उन्होंने कहा कि वह हमेशा खुद से आगे देश को रखते हैं और मौके मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


पिच को लेकर कही बड़ी बात

हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ सितंबर में एशिया कप 2025 के मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह कुछ समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद जब हार्दिक को साउथ अफ्रीका से टी20 सीरीज के लिए चुना गया. भारत के अनुभवी क्रिकेटर ने कहा, ”मुझे अपने शॉट्स पर भरोसा करना था. यहां आपको थोड़ा साहस दिखाना पड़ता है. यह ज्यादा ताकत लगाने का मैच नहीं था, बल्कि इसमें टाइमिंग पर ध्यान देने की जरूरत थी. मैं अपनी बल्लेबाजी से बहुत संतुष्ट था. पिछले 6-7 महीने फिटनेस के लिहाज से मेरे लिए बेहद शानदार रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, भारत के सुपरस्टार ने बनाया ‘अटूट’ रिकॉर्ड

हार्दिक का खुलासा

हार्दिक ने आगे कहा, ”पिछले 50 दिनों में अपने प्रियजनों से दूर रहकर, एनसीए में समय बिताकर, हर पहलू पर काम करना और जब मैदान में आकर उसका परिणाम दिखता है तो वह बहुत संतोष देता है. जब आपको नतीजे मिलते हैं तो यह बहुत अच्छा लगता है. एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी अपने रोल को लेकर नखरे करता हूं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहता है, बल्कि इससे फर्क पड़ता है कि देश क्या चाहता है.

ये भी पढ़ें: 5 महीने बाद 518 विकेट लेने वाले धुरंधर की वापसी, अब क्लीन स्वीप से कोई नहीं रोक सकता!

टीम और देश सबसे आगे

धाकड़ खिलाड़ी ने आगे कहा, ”जब भी मुझे मौके मिलते हैं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. इस बीच कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ अच्छे नहीं होते, लेकिन माइंडसेट हमेशा मेरी मदद करता है. अपने पूरे करियर में मैंने अपनी टीम को सबसे पहले और देश को सबसे पहले रखने की कोशिश की है, चाहे मैं किसी भी टीम के लिए खेला.”



Source link