छतरपुर में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह पूर्व कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ‘भैया साहब’ से जुड़ी दो पत्थर फैक्ट्रियों पर छापा मारा। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर ढढारी के पास खजुराहो मिनरल्स और रामनपुरा रोड की गिट्टी फैक्ट्री में
.
आयकर विभाग की टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों के मुख्य गेट बंद करवा दिए। इसके चलते न तो कर्मचारी बाहर आ सके और न ही कोई ग्राहक अंदर जा सका।
कार्रवाई के दौरान पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी ‘भैया साहब’, भजन भैया और उनके पार्टनर राव साहब से विभागीय अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। इस दौरान उनके स्टाफ के कई सदस्य भी मौजूद रहे।
छापे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 50 से अधिक इनोवा गाड़ियों का काफिला सुबह से ही फैक्ट्री परिसर में तैनात रहा। टीम दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड खंगालने पहुंची।
आयकर विभाग की यह कार्रवाई जिले की बड़ी औद्योगिक यूनिटों पर की जा रही जांच का हिस्सा मानी जा रही है। फैक्ट्री के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि ग्राहक गेट बंद मिलने पर बिना काम के लौट गए।