ब्रिटिश महिला ने लगाया था पाक क्रिकेटर पर रेप का आरोप, पीसीबी ने बैन हटाया

ब्रिटिश महिला ने लगाया था पाक क्रिकेटर पर रेप का आरोप, पीसीबी ने बैन हटाया


Last Updated:

Haider Ali Rape Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने वाले हैदर अली पर लगे रेप के आरोप के बाद पीसीबी ने बड़ा फैसला लेते हुए अस्थायी निलंबन हटा दिया है. हैदर अली का नाम उन नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी BPL में खेलने के लिए एनओसी मिल चुकी है.

ख़बरें फटाफट

हैदर अली पाकिस्तान क्रिकेट टीम

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बल्लेबाज हैदर अली पर लगा अस्थायी निलंबन हटा लिया है, जिन्होंने सितंबर में मैनचेस्टर में बलात्कार के आरोपों से बरी होने के बाद से किसी भी तरह का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है.

पीसीबी ने बुधवार को पुष्टि की कि अली उन नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया गया है. बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘खिलाड़ियों को 23 जनवरी तक इस प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति दे दी गई हैड.’

पाकिस्तान के लिए 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने वाले अली तब पाकिस्तान शाहीन टीम (पाकिस्तान ए) के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे जब ब्रिटेन में जन्मी एक पाकिस्तानी महिला ने मैनचेस्टर शहर की पुलिस में उनके खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया.

पीसीबी ने जांच के नतीजे आने तक अली को निलंबित कर दिया था. मैनचेस्टर पुलिस ने 25 सितंबर को यह मामला बंद कर दिया था. पुलिस ने कहा था कि उन्हें इस मामले को अदालत में भेजने या क्रिकेटर को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं.

पीसीबी ने मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, साहबजादा फरहान, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, ख्वाजा नफे और एहसानाउल्लाह को भी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए एनओसी जारी की है. पाकिस्तान की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज उमर अकमल को एनओसी देने से इनकार कर दिया गया है. अकमल ने इस पर बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

ब्रिटिश महिला ने लगाया था पाक क्रिकेटर पर रेप का आरोप, पीसीबी ने बैन हटाया



Source link