Smriti Mandhana Video: भारतीय महिला क्रिकेट की सुपरस्टार स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी में पिछले कुछ समय से हलचल मची हुई है. 23 नवंबर को वो संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेने वाली थीं, लेकिन शादी वाले दिन ही उनके पिता को दिल का दौड़ा पड़ा और फिर स्मृति ने शादी कैंसिल कर दी. 7 दिसंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया कि ये रिश्ता टूट गया है और वो जिंदगी में मूव ऑन करना चाहती हैं.
निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल के बीच स्मृति मंधाना बुधवार, 10 दिसंबर को पहली बार सार्वजनिक रूप से बाहर निकलीं और दिल्ली में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर दोनों के मिलन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
हरमनप्रीत कौर से मिलीं स्मृति मंधाना
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि काले रंग के कपड़े पहने स्मृति मंधाना कप्तान से मिलने के लिए आगे बढ़ रही हैं. निजी जिंदगी में हो रही हलचल के कारण उनके दिल में दर्द तो है, लेकिन हरमनप्रीत के सामने वो मुस्कुरा रही हैं. जैसे ही स्मृति उनके पास पहुंचीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें गले लगा लिया. कप्तान और उपकप्तान का ये मिलन देख फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं.
— vipul kashyap (@kashyapvipul) December 10, 2025
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
बता दें कि मंगलवार को बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया. स्मृति मंधाना भी टीम का हिस्सा हैं और हरमनप्रीत कौर कप्तानी की भूमिका निभाएंगी. वहीं, जी.कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को पहली बार T20 टीम में जगह मिली है. देखें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा
भारत श्रीलंका टी20 सीरीज का कार्यक्रम
पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा. दूसरा मैच दो दिन बाद इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद टीमें बाकी तीन मैचों के लिए तिरुवनंतपुरम जाएंगी, जिनमें से आखिरी मैच 30 दिसंबर को खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा कर पाएंगे विराट कोहली वाला करिश्मा? 99 रन बनाते ही तोड़ देंगे T20 का सबसे धांसू रिकॉर्ड