हार्दिक के जिस छक्के ने मचाई सनसनी, शुभमन ने ड्रेसिंग रूम में बैठे-बैठे की थी उसकी प्लानिंग, VIDEO वायरल

हार्दिक के जिस छक्के ने मचाई सनसनी, शुभमन ने ड्रेसिंग रूम में बैठे-बैठे की थी उसकी प्लानिंग, VIDEO वायरल


India vs South Africa T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक के बाराबती स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच खेला गया. चोट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली. हार्दिक जब बैटिंग करने उतरे, उस समय टीम संकट में थी. 10 ओवर में सिर्फ 71 रन बने थे और 4 प्रमुख खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे. उस मुश्किल हालात में हार्दिक पांड्या ने काउंटर अटैक किया और अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कोर 175 तक पहुंचा दिया. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I में हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों पर 59 रन बनाए. विस्फोटक पारी के दौरान स्टार खिलाड़ी ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. भारत की बैटिंग पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक ने ऐसा झन्नाटेदार छक्का मारा कि स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. हार्दिक का स्पेशल छक्का देखकर गेंदबाज भी हक्का-बक्का रह गया.

वायरल हुआ ड्रेसिंग रूम का वीडियो

Add Zee News as a Preferred Source


सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम इंडिया के टी20 उपकप्तान शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच मजेदार बातचीत हो रही है. शुभमन आउट होकर डगआउट में बैठे थे और हार्दिक अपनी बैटिंग का इंतजार कर रहे थे. उसी समय शुभमन ने हार्दिक को शॉट गेंद पर थर्ड मैन की तरफ छक्का मारने की सलाह दी. वो हाथ से छक्के का इशारा भी करते दिखे. दिलचस्प बात तो ये है कि हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में एनरिक नॉर्खिया की तेज शॉट बॉल पर उसी अंदाज में छक्का जड़ा, जैसा शुभमन बता रहे थे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है.

 

74 रनों पर ढेर हो गई साउथ अफ्रीकी टीम

कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 74 रनों पर ऑलआउट हो गई. टी20 इंटरनेशनल में ये साउथ अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ ही 87 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: जिसके लिए आंखें तरस गई थीं… गंभीर ‘राज’ में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, एक झटके में याद आ गया रोहित-कोहली का आखिरी मैच

 

 





Source link