अशोकनगर में ऑनलाइन सट्टा सरगना आजाद खान गिरफ्तार: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई – Ashoknagar News

अशोकनगर में ऑनलाइन सट्टा सरगना आजाद खान गिरफ्तार:  आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई – Ashoknagar News



अशोकनगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सरगना आजाद खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

.

आजाद खान पिता अलीम खान, निवासी ग्राम कोलुआ हाल निवासी आजाद मोहल्ला पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप है। यह मामला थाना देहात में दर्ज किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लगातार निगरानी रखी। टीम की कड़ी मेहनत के बाद आजाद खान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में नोटिस तामील कराकर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी आजाद खान लंबे समय से जिले में ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा था। उसके खिलाफ ऑनलाइन सट्टा, जुआ और मारपीट सहित कई अन्य अपराध भी दर्ज हैं। इससे पहले, 22 नवंबर को भी आजाद खान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई थी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली रवि प्रताप सिंह चौहान, थाना प्रभारी देहात भुवनेश शर्मा, अजीम अंसारी, नवल शर्मा, अनूप कुमार और सूरज हर्षाना की अहम भूमिका रही।



Source link