कड़ी सर्दी में भी हरा-भरा रहेगा तुलसी का पौधा, बस करना होगा ये देसी जुगाड़

कड़ी सर्दी में भी हरा-भरा रहेगा तुलसी का पौधा, बस करना होगा ये देसी जुगाड़


Last Updated:

Tulsi Winter Care Tips : सर्दियों में तुलसी के पौधे की अच्छी देखभाल करना जरूरी है. सर्द हवाओं से तुलसी का पौधा सूखने लगता है. इसलिए तुलसी के पौधे को ठंड में बचाए रखने के लिए ये काम जरूर करना चाहिए.

सर्दियों का मौसम चालु हो चूका है. और इन दिनों ठंडी हवाओ के साथ पारा लगातार कम हो रहा है. इसलिए बड़े बड़े पेड़ो के साथ घर में बाहर रखे पौधे अक्सर मुरझाने लग रहे है. ठंडी हवा, वातावरण की नमी में कमी और धूप की उपस्थिति के कारण पौधों की बढ़त थम जाती है. इनके पत्ते गिरने लगते हैं और डंठल सूखने लगते हैं. ठंड का सबसे ज्यादा असर तुलसी पर पड़ता है.

उज्जैन

तुलसी न सिर्फ औषधीय गुणों वाली है, बल्कि इसे अत्यंत पवित्र माना गया है. ऐसे में घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का मुरझा जाना शुभ नहीं माना जाता. यदि आपकी तुलसी लगातार सूख रही है, पत्ते कमजोर होकर गिर रहे हैं, तो तुरंत कुछ उपाय करना बेहद जरूरी है. नही तो यह तुलसी के पौधे को पूरा खराब कर सकता है.

उज्जैन

अगर तुलसी की सही तरह से देखभाल न की जाए तो पौधा तेजी से कमजोर होने लगता है. ध्यान न देने, पर्याप्त खाद-पानी और पोषण न मिलने पर तुलसी जल्दी सुखाने लगती है. बस कुछ आसान उपाय अपनाइए, और सूखी तुलसी की टहनियों पर फिर से नई पत्तियाँ उगने लगेंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उज्जैन

सर्दियों में ठंडा पानी हमारे गले को खराब करता है, उसी प्रकार बहुत ज्यादा ठंडा पानी तुलसी के पौधे पर भी बुरा असर डालता है. पानी को हल्का गुनगुना करने के बाद ही तुलसी के पौधे में डालना चाहिए.

उज्जैन

ठंड के मौसम में ओस और कोहरे से बचने के लिए तुलसी के पौधे को लाल कपड़े या लाल चुनरी से ढक देना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे को चुनरी ओढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है. जीवन में कभी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.

उज्जैन

सर्दियों के मौसम मे तुलसी की पत्तियों पर ओस जमने से वे जल्दी गल जाती हैं. इसे रोकने के लिए आपको सिर्फ चार पतली टहनियां या लकड़ी की छड़ें चाहिए. इन्हें गमले के चारों कोनों पर गाड़ दें. अब इनके ऊपर एक ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट से ढक दें और किनारों पर टेप से बांध दें. इससे आपका पौधा ठंडी हवाओ से दूर रहेगा.

उज्जैन

सर्दियों में तुलसी में अक्सर छोटे फूल या बीज (मंजरी) दिखने लगते हैं. इन्हें तुरंत काट देना चाहिए. मंजरी आने पर पौधा बीज बनाने में ऊर्जा लगाता है और ग्रोथ रुक जाती है. ऐसे में समय-समय पर मंजरी हटाते रहें, इससे पौधे की ग्रोथ और बेहतर होती है.

उज्जैन

सर्दी के मौसम में तुलसी के पौधे को बाहर रखने से बचें. इसे खुले आंगन या बालकनी में भी न रखें. दरअसल, ठंडी हवा इसकी पत्तियों को झुलसा देती है. इस पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां दिन के समय धूप आसानी से पहुंच सके और रात में ठंडी हवा का असर कम हो, अगर आप गमले में तुलसी लगा रहे हैं, तो उसे शाम के समय घर के अंदर या खिड़की के पास रख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कड़ी सर्दी में भी हरा-भरा रहेगा तुलसी का पौधा, बस करना होगा ये देसी जुगाड़



Source link