नई दिल्ली. भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने नवंबर 2025 में साल-दर-साल (YoY) आधार पर जबरदस्त बढ़त दर्ज की है. पिछले महीने कुल 4,17,495 पैसेंजर व्हीकल्स बिके, जबकि नवंबर 2024 में यह आंकड़ा 3,51,592 यूनिट्स था. इस तरह 18.7 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की गई. SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री हुई, जिसमें टाटा नेक्सॉन टॉप पर रही, उसके बाद पंच, क्रेटा और स्कॉर्पियो का नंबर आया. यहां टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs और मासिक बिक्री रिपोर्ट से जुड़े कुछ खास आंकड़े दिए गए हैं.
टाटा नेक्सॉन फिर बनी नंबर 1
टाटा नेक्सॉन की बिक्री 22,434 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने 15,329 यूनिट्स थी. इस तरह 46 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की गई. यहां एक बात जिसे ध्यान में रखना चाहिए कि इस आंकड़े में टाटा नेक्सॉन के पेट्रोल वेरियंट के साथ ही इलेक्ट्रिक वेरियंट के सेल्स फिगर्स भी शामिल हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर भी टाटा की ही बेहद पॉपुलर पंच रही, जिसकी बिक्री 18,753 यूनिट्स रही, जबकि नवंबर 2024 में यह आंकड़ा 11,779 यूनिट्स था. यह माइक्रो SUV 2026 की शुरुआत में मिडलाइफ अपडेट के साथ आने वाली है.
तीसरे नंबर पर खिसकी क्रेटा
ह्युंडई क्रेटा तीसरे नंबर पर खिसक गई, जिसकी बिक्री 17,344 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी महीने 15,452 यूनिट्स बिकी थीं. इसके बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो का नंबर आया, जिसकी 15,616 यूनिट्स बिकीं और 23 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज की गई.
| टाटा नेक्सॉन | 22,434 यूनिट्स |
| टाटा पंच | 18,753 यूनिट्स |
| हुंडई क्रेटा | 17,344 यूनिट्स |
| स्कॉर्पियो | 15,616 यूनिट्स |
| फ्रोन्क्स | 15,058 यूनिट्स |
| ब्रेजा | 13,947 यूनिट्स |
| विक्टोरिस | 12,300 यूनिट्स |
| सोनेट | 12,051 यूनिट्स |
| वेन्यू | 11,645 यूनिट्स |
| ग्रैंड विटारा | 11,339 यूनिट्स |
फ्रॉन्क्स, विटारा ब्रेजा और विक्टोरिस
मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स, विटारा ब्रेजा और विक्टोरिस ने क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर कब्जा किया, जिनकी बिक्री 15,058 यूनिट्स, 13,947 यूनिट्स और 12,300 यूनिट्स रही. जहां फ्रॉन्क्स ने 1 प्रतिशत की मामूली YoY ग्रोथ दर्ज की, वहीं विटारा ब्रेजा की YoY बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट आई.
ये कार भी टॉप 10 में
किआ ने नवंबर 2024 में 9,255 यूनिट्स के मुकाबले इस बार सोनेट सबकॉम्पैक्ट SUV की 12,051 यूनिट्स बेचीं, जिससे 30 प्रतिशत की YoY ग्रोथ दर्ज हुई. ह्युंडई वेन्यू, जिसे हाल ही में जेनरेशन अपग्रेड मिला है, ने इस महीने 11,645 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. आखिर में, मारुति ग्रैंड विटारा ने 11,339 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 10,148 यूनिट्स बिकी थीं.