ड्राईक्लीन के बचेंगे पैसे, सर्दी में घर पर धो सकेंगे कंबल-रजाई, बस वॉशिंग मशीन में एडजस्ट करें ये सेटिंग

ड्राईक्लीन के बचेंगे पैसे, सर्दी में घर पर धो सकेंगे कंबल-रजाई, बस वॉशिंग मशीन में एडजस्ट करें ये सेटिंग


Last Updated:

Blanket Washing Tips: सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े या कंबल रजाई को साफ करना एक टास्क बन जाता है. लेकिन अगर आपके घर में वॉशिंग मशीन है तो अब इन्हें साफ करना कोई बड़ी बात नहीं. आइए जानते हैं घर पर कैसे साफ करेंकंबल रजाई और गर्म कपड़े.

बढ़ती सर्दी के साथ समय-समय पर रजाई-कंबल धोना मुश्किल सा लगने लगता है. इसलिए कई लोग इसे ड्राईक्लीन करवाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन अगर आपके घर में वॉशिंग मशीन है तो इसे आप आसानी से अपने घर पर ही धो सकते हैं. बस आपको कुछ गलतियों का ध्यान रखना है.

रजाई

कई बार हम महंगे महंगे गर्म कपड़े खरीद कर घर ले आते हैं जिनको किस तरह से धुलाई करना है इसके इंस्ट्रक्शन होते हैं, जिनका केवल हाथ से धोने या ड्राई क्लीन करने की ही आवश्यकता होती है. और वह पूरी तरह से साफ हो जाते हैं.

Lo mood mein chalayen machine

अक्सर लोगों को पता नहीं होता है कि उनकी वाशिंग मशीन कितनी क्षमता वाली है और वह भारी भरकम रजाई या कंबल धोने के लिए उसमें डाल देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए उन्हें यह देखना चाहिए की मशीन कितना वजन ले सकती है. चाहे तो कंबल या रजाई को दो हिस्सों में बांटकर धुलाई कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मशीन में वजन के हिसाब से कपड़ा धोने

ऊनी कपड़ों को धोने पर अक्सर उनकी मशीन में फंसे की शिकायत आती हैं और इसके चांस भी होते हैं लेकिन अगर इन्हीं को जालीदार कपड़ों में डालकर धुलाई करें तो यह समस्या नहीं आती है.

बुंदेलखंड में शीतलहर

हमेशा ‘जेंटल’, ‘डेलिकेट्स’ या ‘वूलन क्लॉथ’ मोड पर ही कपड़े धोएं. यह मोड कपड़ों को धीरे से धोता है, ऊनी कपड़ों को धोने के लिए ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें.

सूखने का तरीका

पाउडर डिटर्जेंट की जगह लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें,. ऊनी कपड़ों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या शैम्पू का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है.

धुलाई

कपड़ों में ऐसा देखा जाता है कि बार-बार धुलाई करने पर उनका रंग निकल जाता है और आप भी से परेशान रहते हैं तो कपड़ों की धुलाई करने के बाद उन्हें सीधा तेज धूप में बिल्कुल ना डालें जहां हवादार जगह आती हो ऐसी जगह का इस्तेमाल करें तो कपड़े भी सूखेंगे और रंग भी बचा रहेगा.

रेशा खराब नहीं होती

कपड़े सुखाते समय एक और बात जो सबसे जरूरी होती है उसका ध्यान रखना चाहिए कि कपड़े हैंगर पर ना लटकाए बल्कि सपाट और समतल जगह पर सूखने के लिए डालें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में घर पर धो सकेंगे कंबल-रजाई, बस वॉशिंग मशीन में एडजस्ट करें ये सेटिंग



Source link