5 शतक 9 फिफ्टी 1748 रन…2025 में गेंदबाजों के लिए काल बना ये खूंखार बल्लेबाज, शुभमन गिल को भी पछाड़ दिया

5 शतक 9 फिफ्टी 1748 रन…2025 में गेंदबाजों के लिए काल बना ये खूंखार बल्लेबाज, शुभमन गिल को भी पछाड़ दिया


Leading run scorer international cricket in 2025: आज से 19 दिन बाद साल 2025 रुख्सत हो जाएगा. यह साल इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए बेहद शानदार रहा है. पूरे साल तक टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल मोस्ट रन-गेटर के तौर पर सबसे आगे चले, लेकिन साल के आखिर में वेस्टइंडीज के एक खूंखार बल्लेबाज ने गिल को पछाड़ दिया है. ये वही बैटर है, जिसने हर फॉर्मेट में लगातार रन बरसाए और गेंदबाजों के लिए एक ‘काल’ की तरह साबित हुआ. ये कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप हैं, जिनके बल्ले से ऐसी आंधी चली, जिसमें दुनिया भर के तमाम बड़े गेंदबाज उड़ गए.

विकेटकीपर बैटर शाई होप गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे रहे और जहां भी उतरे, वहां जलवा दिखाया. हाल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐतिहासिक शतक लगाकर हारे हुए मैच को ड्रॉ कराया था. इस साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट की 47 पारियों में 1748 रन ठोक दिए हैं, जिसमें 5 शतक और 9 अर्धशतक शामिल रहे. खास बात ये रही कि उन्होंने न सिर्फ रन बनाए बल्कि टीम को मैच भी जिताए. तीनों फॉर्मेट में उनकी कंसिस्टेंसी ने उन्हें 2025 का सबसे भरोसेमंद और घातक बल्लेबाज बना दिया.

होप ने शुभमन गिल को पछाड़ा

टीम इंडिया के युवा स्टार शुभमन गिल ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया. वो 40 पारियों में 1736 रन बना पाए। हालांकि गिल के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में यह आंकड़ा बढ़ाने का मौका होगा. वो इस साल की शुरुआत से लेकर आखिर तक रन स्कोरिंग चार्ट में नंबर 1 थे, लेकिन साल के आखिर में शाई होप की जबरदस्त लय ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


कौन हैं शाई होप?

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप वेस्टइंडीज के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. 44 टेस्ट में 4 शतक और 6 फिफ्टी के दम पर वो 2201 रन बना चुके हैं, जबकि वनडे के 148 मैचों में 19 शतक और 30 फिफ्टी के दम पर 6113 रन बनाए हैं. वहीं टी20 के 58 मैचों में 1 शतक और 9 फिफ्टी के दम पर 1403 रन कर चुके हैं. उनके नाम तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी है. वो वनडे टीम के कप्तान भी हैं.

2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर(Top 5 batsmen who scored the most runs in 2025)

शाई होप (वेस्टइंडीज)-41 मैचों में 1748 रन

शुभमन गिल (भारत)- 33 मैचों में 1736 रन

ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे)- 39 मैचों में 1585 रन

आगा सलमान (पाकिस्तान)- 56 मैचों में 1569 रन

जो रूट (इंग्लैंड)- 23 मैचों में 1540 रन

ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd T20 Pitch Report: दूसरे टी20 में बरसेंगे रन या लगेगी विकेट की झड़ी? मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट कर रही हैरान

 



Source link