शिवपुरी जिले की बदरवास थाना पुलिस ने अवैध रूप से भैंसों का परिवहन करते हुए एक आयशर ट्रक और 23 भैंसों को जब्त किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 29 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरी गई भैंसों को मुक्त कराया और मौके से दो
.
थाना प्रभारी रोहित दुबे ने जानकारी दी कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ग्राम दीघौद के पास एक बंद पड़े क्रेशर पर भैंसों से भरा एक आयशर ट्रक खड़ा था, जिसे बूचड़खाने ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक क्रमांक MP06HC2872 की जांच की।
जांच के दौरान, ट्रक में 16 भैंसें, 4 पाड़े और 3 पाड़ियां (कुल 23 पशु) बेहद क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधकर डबल स्टोरी पार्टीशन बनाकर भरे पाए गए। पुलिस ने मौके से मेवाराम कुशवाह (निवासी धौलपुर, राजस्थान) और तोफिन खान (निवासी पिपरई, जिला अशोकनगर) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 23 पशुओं की अनुमानित 9 लाख रुपए कीमत और ट्रक की लगभग 20 लाख रुपए कीमत, कुल मिलाकर 29 लाख रुपए का माल जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 322/25 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।