बाइक गड्ढे में गिरी, चालक घायल: गंजबासौदा के जेल रोड पर हादसा; BSNL की केबल बिछाने किया था गड्ढा – Ganjbasoda News

बाइक गड्ढे में गिरी, चालक घायल:  गंजबासौदा के जेल रोड पर हादसा; BSNL की केबल बिछाने किया था गड्ढा – Ganjbasoda News


गंजबासौदा में गुरुवार रात करीब 8 बजे जेल रोड पर शनि देव मंदिर के पास एक बाइक गहरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बाइक चालक राजाराम अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर और नाक पर चोटें आई हैं।

.

लाल पठार निवासी राजाराम अहिरवार अपने घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे एक भारी वाहन को साइड देने के लिए उन्होंने अपनी बाइक सड़क से नीचे उतारी। अंधेरे के कारण वे सड़क से सटे गहरे गड्ढे को देख नहीं पाए और बाइक समेत उसमें जा गिरे।

गड्ढे में गिरी बाइक।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने राजाराम को गड्ढे से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। बाइक गड्ढे में पूरी तरह धंस गई थी।

यह गड्ढा बीएसएनएल द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सिविल लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। आरोप है कि बीएसएनएल द्वारा गड्ढे खोदने के बाद उन्हें भरा नहीं जा रहा है और न ही उनकी मरम्मत कराई जा रही है। इन खुले गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे वाहन चालक काफी परेशान हैं।



Source link