विदिशा, सांची और दीवानगंज स्टेशनों पर चार ट्रेनों का ठहराव – Vidisha News

विदिशा, सांची और दीवानगंज स्टेशनों पर चार ट्रेनों का ठहराव – Vidisha News


.

केंद्रीय कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से विदिशा संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। सांची, विदिशा और दीवानगंज रेलवे स्टेशनों पर चार प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। इससे लंबी दूरी और धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। विदिशा स्टेशन पर हजरत निजामुद्दीन–यशवंतपुर –हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629/12630) का ठहराव स्वीकृत हुआ है। सांची स्टेशन पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा–चेन्नई–श्री माता वैष्णो देवी कटरा अंडमान एक्सप्रेस (16031/16032) का स्टॉपेज मंजूर किया गया है। दीवानगंज स्टेशन पर भोपाल– बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस (18235/18236) का प्रयोगात्मक ठहराव भी स्वीकृत हो गया है।



Source link