Virat Kohli IPL records: एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसने आईपीएल में रनों की बारिश की. शतकों का अंबार लगाया और विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हुआ. पिछले 18 सीजन से वह ‘रन मशीन’ बना हुआ है. टीम खिताब जीते या नहीं, लेकिन यह खिलाड़ी कभी हार नहीं मानता. यही वजह है कि हर सीजन उसके बल्ले से रन निकलते हैं. कुछ गेंदबाज तो इस दिग्गज के नाम से खौफ तक खाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जब ये धुरंधर अपने रंग में होता है तो फिर उसे आउट करने में गेंदबाजों के पसीने छूटते हैं.
इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि उसके नाम इस लीग में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक ठोकने का महारिकॉर्ड दर्ज है. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किसी और की नहीं बल्कि विराट कोहली की बात हो रही है. जी हां, आईपीएल में रन और शतकों के बेताज बादशाह कोहली 19वें सीजन में भी तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. इस दिग्गज के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आईपीएल के इतिहास में कोई दूसरा खिलाड़ी कभी हासिल नहीं कर पाया.
विराट कोहली के नाम दर्ज है ये महारिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अगले साल शुरू होगा. सभी की नजर विराट कोहली पर ही रहेगी. कोहली ही वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2008 से लेकर 2025 तक इस लीग में रनों की बारिश की. उनके नाम सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतकों का महारिकॉर्ड दर्ज है, जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सपने जैसा है. विराट के नाम आईपीएल में कुल 8661 रन हैं, जबकि 8 शतक लगाए हैं. शतक के मामले में भले ही 7 सेंचुरी के साथ जोस बटलर उनके पीछे हैं, लेकिन रनों के मामले में दूर-दूर तक कोई नहीं दिखता.
विराट ने कब लगाया था आईपीएल का पहला शतक
इतिहास उठाकर देखें तो आईपीएल में अब तक 58 बल्लेबाजों ने 110 शतक बनाए है. RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL शतक 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ लगाया था, जहां उन्होंने राजकोट में 63 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोके थे. यह न सिर्फ उनका IPL बल्कि T20 करियर का भी पहला शतक था. इसके बाद तो कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
कैसा है विराट कोहली का आईपीएल करियर?
विराट कोहली अब तक आईपीएल के267 मैचों में 39.54 की औसत से 8661 रन बना चुके हैं, जिसमें 63 फिफ्टी और 8 शतक शामिल हैं। 2016 का सीजन ऐतिहासिक है, क्योंकि उस सीजन विराट के बल्ले से 973 रन निकले थे। यह रिकॉर्ड आज तक कायम है.