भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज गुरुवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 से 4 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
.
शपथ ग्रहण से पूर्व, टेलर ने अपने गृह जिले शाजापुर में बाबा मंगलनाथ मंदिर में विधिवत अभिषेक और पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।
पूजन-अर्चना के बाद टेलर का काफिला भोपाल के लिए रवाना हुआ
श्याम टेलर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से शाजापुर की राजनीति में एक नया आयाम जुड़ गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलने से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पूजन-अर्चना के बाद टेलर का काफिला भोपाल के लिए रवाना हुआ।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा भोपाल पहुंचने लगे हैं। इस समारोह को लेकर युवा मोर्चा में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।