Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: 31 दिसंबर 2025 सरकार के लिए सिर्फ़ कैलेंडर की एक तारीख़ नहीं, बल्कि एक बड़ा प्रशासनिक टर्निंग पॉइंट बनने जा रही है. प्रदेश सरकार ने साफ़ निर्देश जारी कर दिए हैं कि इस तारीख़ के बाद किसी भी विभाग की प्रशासनिक इकाई चाहे वो ब्लॉक हो, सर्कल हो या कोई अन्य उपइकाई में ज़रा-सा भी बदलाव नहीं किया जाएगा. वजह है जनगणना 2027, जिसकी तैयारी अभी से तेज़ की जा रही है. सरकार का कहना है कि 31 दिसंबर 2025 तक विभाग अपने यहां जो भी ज़रूरी फेरबदल करना चाहें, कर लें. इसके बाद सभी इकाइयां “फ्रीज” मान ली जाएंगी और जनगणना पूरी होने तक इनमें कोई छेड़छाड़ नहीं होगी. इसका मतलब यह है कि नई इकाइयां बनाने, पुरानी बदलने या सीमाएँ संशोधित करने की कोई अनुमति नहीं होगी. विभागाध्यक्षों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि एक बार इकाइयां फ्रीज हो जाने के बाद जिलों से लेकर ब्लॉकों तक की पूरी प्रशासनिक संरचना जनगणना के लिए स्थिर रहेगी. इससे डेटा कलेक्शन में एकरूपता रहेगी और 2027 की जनगणना बिना किसी तकनीकी उलझन के पूरी की जा सकेगी.
December 11, 202508:06 IST
इंदौर में कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग पर की बड़ी कार्रवाई
इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. खातीपुरा स्थित सुमित गजक के कारखाने में भारी गंदगी के बीच तिल पट्टी और गजक बनाई जा रही थी. कारखाने में तिल और गुड़ को पैरों से कुचला जा रहा था. गजक लड्डू और मूंगफली दाना पट्टी के नमूने लिए गए हैं. कारखाने के गंदे फर्श पर गजक रखा हुआ मिला. यह लोगों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है. विभाग ने कारखाने को सील कर दिया है.
December 11, 202508:04 IST
उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज पर 1.1 करोड़ का संपत्तिकर बकाया
उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज पर 1.1 करोड़ का संपत्तिकर बकाया होने के कारण निगम ने कॉलेज को सील कर दिया. लोक अदालत से पहले निगम की यह बड़ी कार्रवाई थी, जिसमें 8 स्थानों पर तालाबंदी की गई. इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य भोपाल में थे और उन्होंने शीघ्र संपत्तिकर का भुगतान करने का आश्वासन दिया. तालाबंदी प्रभारी प्राचार्य की उपस्थिति में की गई.

December 11, 202507:57 IST
कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज
राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रदेश के कृषि मंत्री अटल सिंह कंसाना भी उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 543 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी. समारोह में चार छात्राओं को स्वर्ण पदक और दो छात्राओं को सिरताज बहादुर सिन्हा स्मृति पुरस्कार मिलेगा.
December 11, 202507:56 IST
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार
