उच्च शिक्षा और लोक शिक्षण विभाग ने जारी की सूचनाएं: पीएचडी रिसर्च स्कॉलरशिप और शिक्षकों के ब्रिज कोर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू – Bhopal News

उच्च शिक्षा और लोक शिक्षण विभाग ने जारी की सूचनाएं:  पीएचडी रिसर्च स्कॉलरशिप और शिक्षकों के ब्रिज कोर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू – Bhopal News



मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए तीन महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं। इनमें शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी रिसर्च स्कॉलरशिप योजना के आवेदन, प्राथमिक शिक्षक पात्र परीक्षा 2020 के आधार पर निय

.

पीएचडी स्कॉलरशिप के लिए 5 जनवरी तक आवेदन अनिवार्य है। जबकि, ब्रिज कोर्स और दस्तावेज अपलोड से जुड़ी समय-सीमाएं न मानने पर नियुक्ति और चयन प्रभावित हो सकते हैं।

पीएचडी रिसर्च स्कॉलरशिप आवेदन 5 जनवरी तक

उच्च शिक्षा विभाग ने अनुसूचित जाति, जनजाति और सभी वर्गों के दिव्यांग शोधार्थियों से 2025-26 सत्र के लिए पीएचडी रिसर्च स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। नवीन आवेदन आयुक्त उच्च शिक्षा, सतपुड़ा भवन, और नवीनीकरण आवेदन क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। योजना के अंतर्गत SC/ST के लिए 156 सीटें और दिव्यांग वर्ग के लिए 10 सीटें निर्धारित हैं। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट पर आधारित होगा। चयनित शोधार्थियों को 16,000 रुपए प्रतिमाह या शासन द्वारा निर्धारित दर के अनुसार छात्रवृत्ति मिलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • शोधार्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में SC/ST या दिव्यांग वर्ग का शोधार्थी पीएचडी में पंजीकृत हो।
  • SC/ST और दिव्यांग वर्ग के लिए परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • दिव्यांग आवेदक के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य।
  • एक समय में दो छात्रवृत्तियां मान्य नहीं, केवल एक ही ली जा सकेगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पीएचडी शोध पंजीयन प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • माता-पिता की नवीनतम आय प्रमाण पत्र
  • शोध प्रगति रिपोर्ट (नवीनीकरण के लिए)
  • बैंक पासबुक व आधार कार्ड की प्रति

शिक्षकों को 25 दिसंबर तक ब्रिज कोर्स रजिस्ट्रेशन जरूरी लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राथमिक शिक्षक पात्र परीक्षा–2020 के आधार पर नियुक्त बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों को एनआईओएस द्वारा संचालित ब्रिज कोर्स की अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक 25 दिसंबर 2025 तक एनआईओएस पोर्टल https://bridge.nios.ac.in पर रजिस्ट्रेशन अवश्य कर लें। निर्धारित समय में रजिस्ट्रेशन या ब्रिज कोर्स पूरा न करने पर नियुक्ति जारी नहीं रखी जा सकेगी, जैसा कि न्यायालय के आदेश में स्पष्ट है। यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट जबलपुर के आदेशों के अनुपालन में जारी किए गए हैं।

शिक्षक चयन परीक्षा का वैरिफिकेशन 18 को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2024 से चयनित अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने अब तक दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं या जिनका नाम पोर्टल की सत्यापन सूची में नहीं है। वे 16 और 17 दिसंबर 2025 को trc.mponline.gov.in पर प्रोफाइल पंजीयन कर दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद 18 दिसंबर को उम्मीदवार अपने चुने हुए जिलों में पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन कराएं।



Source link