कैश रखिए तैयार! 15 दिसंबर से शुरू हो रही महिंद्रा XUV 7XO एसयूवी की बुकिंग

कैश रखिए तैयार! 15 दिसंबर से शुरू हो रही महिंद्रा XUV 7XO एसयूवी की बुकिंग


नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आने वाली XUV7XO का एक और टीज़र जारी किया है, जो 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च होगी. इस एसयूवी की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जिसके लिए 21,000 रुपये की टोकन राशि रखी गई है. महिंद्रा XUV 7XO असल में फेसलिफ्टेड XUV700 है, जिसमें डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं.

नए कलर ऑप्शन और डिजाइन
नए टीज़र में एसयूवी को नए रेड कलर में दिखाया गया है, जिसमें बदला हुआ ग्रिल, ब्लैक आउट ORVMs और ट्विन-पॉड डिजाइन वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स नजर आ रहे हैं. इसमें नए बंपर, नई एलईडी डीआरएल सिग्नेचर और कनेक्टेड फुल-विथ लाइट बार भी देखने को मिल सकते हैं. बोनट, फेंडर और दरवाजों की शीट मेटल में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

प्रीमियम इंटीरियर
महिंद्रा XUV 7XO के इंटीरियर में XEV 9e की तरह ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिल सकता है. इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक सेकेंडरी पैसेंजर डिस्प्ले शामिल होगा. फीचर्स में वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, स्लाइडिंग सेकंड रो सीट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जर आदि शामिल हो सकते हैं.

सेफ्टी फीचर्स
लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) को अपग्रेड किया जा सकता है और इसमें ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. इसमें 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट भी मिलेगा.

इंजन ऑप्शंस
मैकेनिकली, XUV700 फेसलिफ्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई महिंद्रा XUV 7XO में मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेंगे. पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जो 200PS की पावर और 380Nm का टॉर्क देता है. डीजल इंजन 185PS तक की पावर और 450Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें भी 6-स्पीड मैन्युअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) सिस्टम स्टैंडर्ड रहेगा, जबकि AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिर्फ डीजल वेरिएंट्स में ही मिलेगा.



Source link