.
दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में भी पारे में गिरावट की जगह उछाल दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश के सबसे ज्यादा न्यूनतम और अधिकतम तापमान वाले टॉप-5 शहरों में सागर शामिल रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों की बात करें तो शहर का मौसम मुख्यता शुष्क रहा, दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
सागर में दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं का असर पश्चिमी मध्यप्रदेश के जिलों पर पड़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 7 शहरों में शीतलहर चली, जिसमें शहडोल को छोड़कर बाकी सभी 6 जिले पश्चिमी मध्यप्रदेश के शामिल हैं। सागर की सीमा से लगा पड़ोसी जिला रायसेन भी शीतलहर की चपेट में रहा, लेकिन इसका असर सागर में नजर नहीं आया।