दतिया में पहुज नदी रपटे का ठेका निरस्त: चौथी बार निरीक्षण के बाद भी काम शुरू नहीं, कलेक्टर ने जताई नाराजगी – datia News

दतिया में पहुज नदी रपटे का ठेका निरस्त:  चौथी बार निरीक्षण के बाद भी काम शुरू नहीं, कलेक्टर ने जताई नाराजगी – datia News



दतिया जिले के उनाव बालाजी क्षेत्र में सूर्योदय लोक निर्माण के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने एक बार फिर विभागीय उदासीनता और ठेकेदारों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। पहूज नदी पर बनाए जा रहे रपटे का काम चौथी बार निर

.

कलेक्टर ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए जल संसाधन विभाग के ईई को रपटे का ठेका तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए। रपटा नहीं बन पाने से ग्रामीणों को बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है, नदी पार खेतों तक जाना मुश्किल है, और श्मशान घाट पहुंचने के लिए लोगों को आज भी नदी में उतरकर जाना पड़ रहा है, यहां तक कि अर्थी तक पानी से होकर ले जानी पड़ रही है।

प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की कलेक्टर ने उनाव बालाजी मंदिर परिसर में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को घाट पर पत्थर लगाने के निर्देश दिए ताकि घाट सौंदर्यपूर्ण और सुरक्षित बन सके। यह कार्य 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। यदि काम समय पर न हुआ तो हर 10 दिन की देरी पर 10 हजार रुपए रेडक्रॉस सोसायटी में जमा कराने की चेतावनी दी गई।

इसके बाद कलेक्टर ने उनाव नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन रेस्ट हाउस और शौचालयों की गुणवत्ता भी जांची गई। उन्होंने समय सीमा में काम पूरा करने और 31 दिसंबर 2025 तक मंदिर परिसर और पीछे की साइट पर पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। देरी होने पर हर 10 दिन के हिसाब से 15 हजार रुपए रेडक्रॉस में जमा कराने की सख्त चेतावनी दी गई।

सामुदायिक भवन के निरीक्षण में कलेक्टर ने संतोष जताया और इसे एक सप्ताह के भीतर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। वहीं पार्किंग स्थल, भदेवरा गांव और कामद गोशाला में बिजली, पानी, चारा और ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, ईई आरईएस, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link