मंत्रियों से दुखी भाजपा विधायक, कहा- इस्तीफा दे दूंगी: ‘दो घूंट नशे के मारो’ ने कराई सरकार की किरकिरी; सिंधिया ने मंत्रियों को पहनाई पगड़ी – Madhya Pradesh News

मंत्रियों से दुखी भाजपा विधायक, कहा- इस्तीफा दे दूंगी:  ‘दो घूंट नशे के मारो’ ने कराई सरकार की किरकिरी; सिंधिया ने मंत्रियों को पहनाई पगड़ी – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।

.

सिंधिया ने रखा समर्थक मंत्रियों के सम्मान का ध्यान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थक मंत्रियों के सम्मान का ध्यान रखा। उन्हें खुद अपने हाथों से पगड़ी पहनाई। भरे मंच पर हुए इस वाकया ने सब का ध्यान खींचा। जमकर तालियां बज उठी।

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान मंच पर बैठे सभी अतिथियों और यूनिवर्सिटी स्टाफ ने सिर पर पगड़ी पहनी थी।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और एदल सिंह कंसाना बिना पगड़ी के थे। सिंधिया ने जब देखा तो उन्हें ये रास नहीं आया। उन्होंने फौरन दो पगड़ी मंगवाई और अपने हाथों से दोनों मंत्रियों को पहनाई। फिर एक साथ बैठकर ग्रुप फोटो लिया।

अब लोग कह रहे हैं कि सिंधिया ने जब पाला बदला था, जब वो कांग्रेस से बीजेपी में आए थे, तब यही लोग विधायकी और मंत्री पद छोड़कर महाराज के साथ खड़े हो गए थे। तो भाई इतना सम्मान तो बनता ही है न।

सिंधिया ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और एदल सिंह कंसाना को अपने हाथों से पगड़ी पहनाई।

रील में नशे को प्रमोट करने वाला गाना, फिर हटाया मध्य प्रदेश टूरिज्म के एक विज्ञापन ने सरकार की किरकिरी कराई दी। दरअसल, एमपी टूरिज्म की ओर से स्काई डाइविंग के विज्ञापन की एक रील बनाई गई। जिसके बैकग्राउंड में एक गाना लगाया गया। गाना ऐसा है- सूरज डूबा है यारों.. दो घूंट नशे के मारो.. रस्ते भूला दो सारे घर बार के..

जब लोगों ने देखा तो ‘दो घूंट नशे के मारो’ गाने को नशे को प्रमोट करना बताया। रील का विरोध होने लगा। जिस पर एमपी टूरिज्म बैकफुट पर आ गया। आखिरकार रील के बैकग्राउंड से गाना हटा लिया गया और सिंपल म्यूजिक लगा दिया गया।

हालांकि तब तक सरकार की किरकिरी हो चुकी थी। लोग कहने लगे थे कि एक तरह तो सरकार नशाबंदी को लेकर धीरे-धीरे कदम बढ़ाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर नशे का प्रचार भी कर रही है। वाकई अपना एमपी अजब है, गजब है।

एमपी टूरिज्म ने विज्ञापन रील में नशे को प्रमोट करने वाला गाना लगा दिया, जिसे बाद में हटाया।

एमपी टूरिज्म ने विज्ञापन रील में नशे को प्रमोट करने वाला गाना लगा दिया, जिसे बाद में हटाया।

भाजपा विधायक ने कर दी दो मंत्रियों की शिकायत दमोह के हटा से भाजपा की विधायक उमा देवी खटीक ने अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों की शिकायत कर दी। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ये कहा कि दोनों मंत्री मेरे विधानसभा क्षेत्र में दखल देते हैं। ये ठीक नहीं है।

जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार से शिकायत करते हुए विधायक उमा देवी ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मंत्री यहीं ऑफिस खोलकर बैठ जाए, मैं इस्तीफा दे दूंगी। इस पर मंत्री इंदर सिंह ने बात को संभाला। इसे घर का मामला बताया और कहा कि इसे सुलझा लिया जाएगा।

विधायक ने भले ही किसी मंत्री का नाम नहीं लिया। लेकिन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस पर सफाई दे डाली। उन्होंने कहा कि मैं तो उनके काम में कोई दखल नहीं देता, चाहे तो उमा देवी से ही पूछ लीजिए।

अब लोग कह रहे हैं कि भाजपा अक्सर कांग्रेस पर गुटबाजी के आरोप लगाती है और अपनी पार्टी में एकजुटता के दावा करती है। लेकिन दमोह जिले के इस मामले ने बता दिया है कि भाजपा लाख दावे करे, गुटबाजी और कलह ने यहां भी घर कर रखा है।

दमोह के हटा से भाजपा विधायक उमा देवी ने प्रभारी मंत्री से दो मंत्रियों की शिकायत की।

दमोह के हटा से भाजपा विधायक उमा देवी ने प्रभारी मंत्री से दो मंत्रियों की शिकायत की।

चालान काटा तो ट्रक पर चढ़कर आत्मदाह की कोशिश आरटीओ की टीम ने ओवरलोडिंग के आरोप में एक ट्रक का 4500 रुपए का चालान काट दिया। इस पर ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पर ही हंगामा कर दिया। वह ट्रक पर चढ़ गया और खुद पर डीजल उड़ेल लिया।

मामला सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के अटा चेक पोस्ट का है। इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ट्रक पर चढ़े ड्राइवर के हाथ जोड़ती रही। उसे नीचे उतारने के लिए मिन्नतें करती नजर आई। ड्राइवर को उसके बच्चों का हवाला दिया गया। लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

ड्राइवर का कहना था कि आरटीओ ने बिना कागज देखे उसका चालान काट दिया। गाड़ी भी चेक नहीं की। ड्राइवर के इस हाई वॉल्टेज ड्रामा से हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की कतार लग गई। बड़ी संख्या में लोग यहां जमा हो गए।

बाद में उसे समझा बुझाकर किसी तरह नीचे उतारा गया। अब लोग कह रहे हैं कि चेक पोस्ट पर आरटीओ की मनमानी और अवैध वसूली से वाहन चालक परेशान होते हैं और अक्सर इस तरह के सीन बन जाते हैं।

चालान काटने से नाराज ट्रक ड्राइवर ने जमकर हंगामा किया। खुद पर डीजल उड़ेल लिया।

चालान काटने से नाराज ट्रक ड्राइवर ने जमकर हंगामा किया। खुद पर डीजल उड़ेल लिया।

इनपुट सहयोग विजय राठौर (ग्वालियर), अवधेश गुप्ता (भोपाल), जितेंद्र तिवारी (सागर)

ये भी पढ़ें.. भजन गायक ने विधायक पुत्र को दी क्लीन चिट: पटवारी बोले- तो 2-4 साल पहले ही मर जाओगे

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के विवादित मामलों को लेकर खुले मंच से उनका बचाव किया है। दरअसल, विधायक गोलू शुक्ला ने अपने बेटे अंजनेश शुक्ला की शादी के मौके पर कन्हैया मित्तल की भजन संध्या कराई थी। इसी भजन संध्या के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें..



Source link