शराब दुकान के मुनीम लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार: CCTV फुटेज की मदद से पुलिस पहुंची मुरैना; लूट में इस्तेमाल कार कैंसर पीड़ित के नाम – Gwalior News

शराब दुकान के मुनीम लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:  CCTV फुटेज की मदद से पुलिस पहुंची मुरैना; लूट में इस्तेमाल कार कैंसर पीड़ित के नाम – Gwalior News



वारदात के बाद पुलिस घटना स्थल छानबीन करते हुए।

ग्वालियर में 9 दिसंबर की रात शराब दुकान के मुनीम से 1.81 लाख रुपए लूटने वाले बदमाश आखिर पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। यह वारदात कार सवार चार बदमाशों ने की थी। CCTV फुटेज की चेन बनाकर पुलिस मुरैना तक पहुंची और दो आरोपियों को पकड़ लिया है। तीसरे आरोपी की

.

जब वह कस्तूरबा रोड की ओर जा रहा था तभी एक कार में सवार चार बदमाश उसके पास पहुंचे और उसका रास्ता रोककर मारपीट कर उससे नकदी का बैग छीन ले गए। पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात के समय मुनीम नशे में था, लेकिन CCTV फुटेज से लूट की पुष्टि हो गई। CCTV फुटेज के आधार पर मुरैना पहुंची पुलिस CCTV में मुनीम बैग लेकर जाता दिखा और कुछ दूर बदमाशों की कार भी दिखाई दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुरैना में दबिश दी और दो बदमाशों लोधी और जाटव को हिरासत में ले लिया। लूट में इस्तेमाल बलेनो कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है। कैंसर पीड़ित के नाम फाइनेंस है कार जांच में खुलासा हुआ कि कार एक कैंसर पीड़ित युवक के नाम पर फाइनेंस है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गिरोह का पता चल सके। CSP रोबिन जैन ने बताया कि जल्द लूट का पूरा खुलासा किया जाएगा।



Source link