बालाघाट में शिवलिंग के जलपात्र में नॉनवेज ग्रेवी डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश नागवंशी (40) को घटना के छह घंटे के भीतर पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अ
.
पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेश नागवंशी ने अत्यधिक शराब के नशे में इस कृत्य को अंजाम दिया। उसने बताया कि एक जन्मदिन की पार्टी में बनी नॉनवेज ग्रेवी बची हुई थी, जिसे वह अपने साथ ले आया था। शमशान घाट के पास शराब पीने के बाद उसने नशे की हालत में यह ग्रेवी शिवलिंग के जलपात्र में डाल दी, जिससे वह छलककर शिवलिंग पर गिर गई।
प्रभारी सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर ने बताया कि 11 दिसंबर को हुई इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छह टीमों का गठन किया गया था। गहन जांच, मुखबिरों की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालाघाट के स्नेह नगर निवासी योगेश पिता सहदेव नागवंशी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद सनातन धर्मावलंबियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी और अज्ञात आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस की तत्परता से की गई कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी से धार्मिक भावनाओं को आहत होने से उपजा आक्रोश शांत हुआ है। यह घटना 11 दिसंबर को एक वीडियो सामने आने के बाद प्रकाश में आई थी, जिसमें तीन युवाओं ने इस कृत्य को उजागर किया था।