श्योपुर के पीएमश्री स्कूलों में लापरवाही पर कलेक्टर का एक्शन: शाला प्रभारी, शिक्षिका को नोटिस; एसडीओ-ईई के निलंबन के प्रस्ताव का निर्देश – Sheopur News

श्योपुर के पीएमश्री स्कूलों में लापरवाही पर कलेक्टर का एक्शन:  शाला प्रभारी, शिक्षिका को नोटिस; एसडीओ-ईई के निलंबन के प्रस्ताव का निर्देश – Sheopur News


कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शुक्रवार को जिले के पीएमश्री स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शुक्रवार को जिले के पीएमश्री स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालित कार्यों, शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की।

.

लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने शाला प्रभारी और एक शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, आरईएस के एसडीओ और ईई के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

शाला प्रभारी और शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर ने सबसे पहले पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 श्योपुर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आरईएस द्वारा निर्मित वॉलीबॉल ग्राउंड, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षिका शशि सिकरवार बिना सूचना के गैरमौजूद पाई गईं, जबकि शाला प्रभारी राजकुमार गुप्ता की ओर से स्टाफ नियंत्रण में कमी मिली। इन दोनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

मुकुल और मां दुर्गा स्वसहायता समूहों का एग्रीमेंट निरस्त करने के निर्देश

मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार न मिलने पर मुकुल और मां दुर्गा स्वसहायता समूहों की एक महीने की राशि राजसात करने और उनके एग्रीमेंट निरस्त करने के लिए नोटिस जारी करने को कहा गया।

इसके बाद कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल गोहेड़ा और बड़ौदराम हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया। यहाँ आरईएस द्वारा बनाए जा रहे अतिरिक्त कक्षों और बास्केटबॉल मैदान के निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची गई।

काम में गुणवत्ताहीनता मिलने पर एसडीओ आरईएस राहुल कनेरिया और ईई आरईएस रामअवतार अगरैया के निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

स्वसहायता समूहों का एग्रीमेंट निरस्त करने के लिए नोटिस जारी करने को कहा गया।



Source link