IND vs SA: हार का सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ ये खिलाड़ी, भारत ने मैच गंवाकर चुकाई बड़ी कीमत

IND vs SA: हार का सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ ये खिलाड़ी, भारत ने मैच गंवाकर चुकाई बड़ी कीमत


India vs South Africa 2nd T20I: टीम इंडिया को चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 51 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. कटक में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 101 रन से जीतने के बाद भारत दूसरे मुकाबले में इतनी बुरी तरह हार जाएगा, यह किसी ने भी नहीं सोचा था. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 213 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 214 रनों का टारगेट रखा.

भारत ने मैच गंवाकर चुकाई बड़ी कीमत

साउथ अफ्रीका के दिए 214 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने भारतीय टीम दबाव में आ गई. टीम इंडिया 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने इस तरह दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 51 रन से मात दे दी. इस मैच के दौरान एक खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ है. भारत ने इस क्रिकेटर की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गंवा दिया. अपने खराब प्रदर्शन की वजह से इस क्रिकेटर ने टीम इंडिया की लुटिया डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Add Zee News as a Preferred Source


गंभीर-अगरकर की बड़ी गलती! हीरे जैसे खिलाड़ी को किया बाहर, अब टीम के लिए मुसीबत बना ये फ्लॉप बल्लेबाज

हार का सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ ये खिलाड़ी

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह साउथ अफ्रीका के खिलाफ चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण साबित हुए हैं. अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 4 ओवर में 13.50 की इकोनॉमी रेट से 54 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. अर्शदीप सिंह ने 9 वाइड गेंदें भी फेंकी. अर्शदीप सिंह भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज रहे. अर्शदीप सिंह की लचर गेंदबाजी का फायदा उठाकर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने जमकर रन लूटे. साउथ अफ्रीका की टीम ने देखते ही देखते 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 213 रन का स्कोर खड़ा कर दिया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए सबसे तेज 15000 रन, टॉप पर भारत के इस महान बल्लेबाज का नाम

बाकी गेंदबाजों ने भी मैच हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी

अर्शदीप सिंह के अलावा भारत के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी घटिया गेंदबाजी की. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. हार्दिक पांड्या ने भी 3 ओवर डाले और बिना कोई विकेट हासिल किए 34 रन लुटा दिए. शिवम दुबे ने 2 ओवर में बगैर कोई विकेट हासिल किए 18 लुटाए. इसके बाद रही सही कसर बल्लेबाजों ने पूरी कर दी. 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए केवल तिलक वर्मा (62 रन) ही अर्धशतक जड़ पाए.



Source link