VIDEO: स्टंप पर लगी गेंद, बोल्ड होने के बावजूद आउट होने से बच गए जितेश शर्मा, मैच में हो गया बड़ा चमत्कार

VIDEO: स्टंप पर लगी गेंद, बोल्ड होने के बावजूद आउट होने से बच गए जितेश शर्मा, मैच में हो गया बड़ा चमत्कार


IND vs SA 2nd T20I: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के साथ गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे हर कोई हैरान है. जितेश शर्मा इस मैच में क्लीन बोल्ड होने के बावजूद बच गए. क्रिकेट पिच पर ऐसा चमत्कार देख दुनियाभर के क्रिकेट फैंस सोच में पड़ गए कि आखिर ये हुआ तो हुआ कैसे? बता दें कि इस मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 51 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. भारत ने इससे पहले कटक में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 101 रन से जीता था. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अभी 1-1 से बराबर है.

बोल्ड होने के बावजूद आउट होने से बच गए जितेश शर्मा

यह वाकया भारतीय पारी के दौरान 16वें ओवर का है. साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन टीम इंडिया की पारी के 16वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए. स्ट्राइक पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा मौजूद थे. 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर जितेश शर्मा भाग्यशाली रहे, क्योंकि ओटनील बार्टमैन की बॉल उनके ऑफ स्टंप के ऊपर रखी बेल्स को चूमते हुए निकल गई. गेंद लगने के बावजूद बेल्स जमीन पर नहीं गिरी और स्टंप्स पर टिकी रही, जिससे जितेश शर्मा बोल्ड होने से बच गए. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


VIDEO: मैच हारने के बाद गंभीर की आंखों में दिखी गुस्से की आग, हाथ मिलाते हुए गौतम ने दिया ऐसा रिएक्शन

मैच में हो गया बड़ा चमत्कार

जितेश शर्मा का इस तरह क्लीन बोल्ड होने से बचना किसी चमत्कार से कम नहीं था. जितेश शर्मा हालांकि इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 17 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए. जितेश शर्मा ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के उड़ाए. साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 213/4 का स्कोर खड़ा किया. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने मेहमान टीम के लिए सबसे ज्यादा 46 गेंद पर 90 रन बनाए. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 54 रन, जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन और हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 34 रन लुटा दिए.

दूसरे T20I में भारत को मिली करारी हार

भारतीय पारी 214 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 162 रन पर सिमट गई. तिलक वर्मा ने भारत के लिए 34 गेंद पर 62 रन की पारी खेली. इसके अलावा जितेश शर्मा ने 17 गेंद पर 27 रन बनाए. भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 51 रन से करारी हार झेलनी पड़ी. साउथ अफ्रीका की तरफ से ओटनील बार्टमैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके. साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.





Source link