कुंदा नदी से 130 लोगों ने 60 ट्रॉली कचरा निकाला: खरगोन कलेक्टर भी सफाई अभियान में शामिल हुई, किसान ले जा सकेंगे गाद – Khargone News

कुंदा नदी से 130 लोगों ने 60 ट्रॉली कचरा निकाला:  खरगोन कलेक्टर भी सफाई अभियान में शामिल हुई, किसान ले जा सकेंगे गाद – Khargone News


खरगोन जनवरी में होने वाले नगर गौरव दिवस और 2025-26 के स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत कुंदा नदी की सफाई अभियान शनिवार को शुरू किया गया।

.

कलेक्टर भव्या मित्तल के नेतृत्व में सुबह 8:30 बजे 130 लोगों की टीम ने घाटों के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर लगभग 2 घंटे तक सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी में उगी जलकुंभी, घास, कचरा, पॉलीथिन और निर्माल्य हटाया गया।

नगर पालिका और सामाजिक संगठनों का सहयोग

नगर पालिका की टीम की मदद से गाद और कचरे को कंटेनर में डाला गया। सफाई अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ कमला कौल, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर भव्या मित्तल के नेतृत्व में चला सफाई अभियान।

गाद हटाने से नदी की गहराई बढ़ेगी

कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि वर्षाकाल के बाद सभी के सहयोग से नदी से गाद हटाया जा रहा है, जिससे नदी की गहराई बढ़ेगी और अधिक पानी संग्रहित होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में मशीनों की मदद से भी गाद निकाली जाएगी।

गाद का उपयोग कृषि में किया जाएगा

किसान ट्रैक्टरों से इस उपजाऊ गाद को खेतों में ले जा सकेंगे। सीएमओ कमला कौल ने बताया कि नगर गौरव दिवस और नवग्रह मेले की तैयारियों के तहत यह श्रमदान आधारित सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

नपाध्यक्ष छाया जोशी ने कहा कि विभिन्न संगठनों के लोग स्वेच्छा से अभियान में शामिल हुए हैं और सफाई कार्य अभी जारी रहेगा।

सफाई की तस्वीरें देखिए…



Source link