गौतम गंभीर से भी 5 कदम आगे निकले शुभमन गिल, T20 का ये शर्मनाक रिकॉर्ड देख सैमसन तो तिलमिला जाएंगे!

गौतम गंभीर से भी 5 कदम आगे निकले शुभमन गिल, T20 का ये शर्मनाक रिकॉर्ड देख सैमसन तो तिलमिला जाएंगे!


India vs South Africa T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 51 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. T20I में अपने घर पर ये रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार थी. पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच रविवार, 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उपकप्तान शुभमन गिल का बल्ला अभी तक बिल्कुल खामोश रहा है.

कटक में हुए पहले T20I में शुभमन गिल सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. अपने घरेलू मैदान चंडीगढ़ में स्टार खिलाड़ी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन गिल ने घरवालों का भी दिल तोड़ दिया. दूसरे मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए. इस बीच उनका एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया है, जिसे देखकर फैंस को निराश होंगे ही, संजू सैमसन ये सोचेंगे कि आखिर उन्होंने कौन सा गुनाह किया है.

T20I में शुभमन गिल का शर्मनाक रिकॉर्ड 

Add Zee News as a Preferred Source


शुभमन गिल ने हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में तो जलवा दिखाया है, लेकिन T20I में वो बिल्कुल फिसड्डी साबित हुए हैं. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछले 17 T20I मैचों में वो बतौर ओपनर एक बार भी 50 रन का आंकड़ा नहीं क्रॉस कर पाए हैं. इस मामले में वो वर्तमान हेड कोच और पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर से भी पांच कदम आगे निकल चुके हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गंभीर भारत के लिए बतौर ओपनर लगातार 12 T20I में 50 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सके थे. इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में फिलहाल शुभमन गिल से आगे कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है. दूसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन हैं, जो 16 पारियों में अर्धशतक नहीं जड़ सके और तीसरे पर शिखर धवन (14 इनिंग) हैं.

संजू सैमसन का क्या कसूर?

सबसे बड़ी परेशानी का सबब ये है कि शुभमन गिल के कारण संजू सैमसन जैसा टी20 का धाकड़ खिलाड़ी बेंच पर बैठा है. प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नहीं बन रही है. सोशल मीडिया पर फैंस ये सवाल उठा रहे हैं कि आखिर संजू का कसूर क्या है? टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सैमसन को बतौर ओपनर आजमाया गया था और उन्होंने 3 शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी. हालांकि, गिल के आते ही उन्हें पहले मिडिल ऑर्डर में धकेल दिया गया और अब प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया गया है. 

संजू सैमसन का T20I करियर 

31 साल के संजू सैमसन ने भारत के लिए अब तक 51 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं. 25.51 की औसत और 147.40 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 995 रन बनाए हैं. संजू के नाम T20I में 3 शतक और 3 अर्धशतक है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट जेट, लग्जरी कारें और आलीशान महल… कोहली से कितने ज्यादा अमीर हैं Lionel Messi? नेटवर्थ जान थम जाएगी धड़कन!

 



Source link