गौहर महल में आज महेश्वरी थीम फैशन शो: देख सकते हैं मूवी भी ; जानिए राजधानी में कहां-क्या खास – Bhopal News

गौहर महल में आज महेश्वरी थीम फैशन शो:  देख सकते हैं मूवी भी ; जानिए राजधानी में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

परी बाजार

  • ऐतिहासिक गौहर महल में 11 से 14 दिसंबर तक “बेगम्स ऑफ भोपाल” के वार्षिक कार्यक्रम ‘परी बाजार द हेरिटेज फेस्टिवल’ का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
  • आज रानी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित महेश्वरी थीम फैशन शो
  • भोपाल की 50 विरासत इमारतों की पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसे वरिष्ठ चित्रकार फैजल मतीन ने तैयार किया है। पढ़ें पूरी खबर

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
कैंपस/जॉब

ईएसबी एडमिट कार्ड

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के लिए होने वाली सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं असिस्टेंट सब -इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ईएसबी के एग्जाम शेड्यूल के अनुसार यह भर्ती परीक्षा 17 और 18 दिसंबर को प्रदेशभर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी, जिसके लिए सुरक्षा और तकनीकी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। Activate Windows

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी

  • जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड़ भोपाल में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
  • प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।
  • पालकों से अपील की गई है कि वे एडमिट कार्ड स्वयं वेबसाइट navodaya.gov.in, cbseitms.rcil.gov.in या /nvs/AdminCard/ से डाउनलोड कर लें।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link