IPL 2025 में आरसीबी की जीत के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए खूनी कांड के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम सूना था. लेकिन अब एक बार फिर विराट कोहली की गूंज इस स्टेडियम में सुनाई देने वाली है. लगभग 6 महीने बाद एक बार फिर चिन्नास्वामी स्टेडियम के दरवाजे क्रिकेट मैच के लिए खुलने जा रहे हैं. कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम में मैच आयोजित कराने के लिए मंजूरी दे दी है.
वेंकटेश प्रसाद बने KSCA के अध्यक्ष
हफ्तेभर पहले ही कर्नाटक क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का पद वेंकटेश प्रसाद ने संभाला था कि फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है. प्रसाद और उपाध्यज सुजीत सोमसुंदर ने हाल ही में बेलगावी में राज्य के विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ मीटिंग की थी. ये मीटिंग KSCA के लिए सफल साबित हुई है.
विराट कोहली आएंगे नजर
स्टार विराट कोहली भी इस मैदान पर नजर आ सकते हैं. केएससीए सुरक्षा और लॉजिस्टिक के चलते दिल्ली के मुकाबलों को अलूर से चिन्नास्वामी शेड्यूल करने पर विचार कर रहा है. विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान स्टार विराट कोहली और ऋषभ पंत की झलक फैंस को दिख सकती है. दोनों ही दिग्गज दिल्ली टीम का हिस्सा हैं और शुरुआती तीन मैचों में उपलब्ध होंगे.
ये भी पढे़ं… अभिषेक या सूर्या नहीं.. ये विध्वंसक बल्लेबाज असली ‘साइलेंट किलर’, बैटिंग पोजीशन की भी नहीं है टेंशन
उपमुख्यमंत्री ने दिया अपडेट
चिन्नास्वामी पर अपडेट पर एक पदाधिकारी ने बताया, ‘आईपीएल की वापसी के लिए हम ठीक रास्ते पर हैं.’ राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर बात की और कहा, ‘भविष्य में किसी भी घटना से बचने के लिए हमने कड़े फैसले लिए हैं और उन्हीं के मुताबिक अनुमति दी है. गृह मंत्री जी परमेश्वर, केएससीए अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों से चर्चा करेंगे.’