टोयोटा की इस ‘लोहालाट’ गाड़ी ने क्रैश टेस्ट में गाड़े झंडे! मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

टोयोटा की इस ‘लोहालाट’ गाड़ी ने क्रैश टेस्ट में गाड़े झंडे! मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग


नई दिल्ली. टोयोटा हिलक्स, जो अपनी रिलायबिलिटी के लिए जाना जाता है और दुनिया भर में सबसे सफल पिक-अप ट्रक्स में शुमार किया जाता है. अब इस पिक-अप ट्रक ने एक बार फिर अपनी मजबूती का लोहा मनवाया है, इस बार सेफ्टी के मामले में. 2025 हिलक्स ने ऑस्ट्रेलेशियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) में फुल फाइव-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. वर्तमान में टोयोटा के पोर्टफोलियो में कई सेफ गाड़ियां मौजूद हैं.

ANCAP में मिला बढ़िया स्कोर
हिलक्स के लिए ANCAP के आकलन में कई तरह के टेस्ट शामिल थे, जिनका मकसद क्रैश सेफ्टी और एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम्स में प्रदर्शन को जांचना था. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में हिलक्स ने 40 में से 33.96 अंक हासिल किए, जो 84 प्रतिशत रेटिंग के बराबर है. इसमें फ्रंटल ऑफसेट (MPDB), ओब्लिक पोल, रेस्क्यू और एक्सट्रैक्शन, फुल-विथ फ्रंटल, व्हिपलैश प्रोटेक्शन, साइड इम्पैक्ट और फार साइड इम्पैक्ट जैसे टेस्ट शामिल थे, जिनमें ट्रक की मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और प्रभावी रेस्ट्रेंट सिस्टम्स की सराहना की गई.

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में हिलक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 में से 44 अंक हासिल किए, यानी 89 प्रतिशत स्कोर. इस कैटिगरी में डायनामिक फ्रंट और साइड इम्पैक्ट परफॉर्मेंस, रेस्ट्रेंट इंस्टॉलेशन और ऑन-बोर्ड चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे पहलुओं का असेसमेंट किया गया. नतीजों से साफ है कि टोयोटा ने छोटे यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीट डिजाइन और ISOFIX एंकर की मजबूती पर खास ध्यान दिया है.

वर्नरेबल रोड यूजर प्रोटेक्शन स्कोर
वर्नरेबल रोड यूजर प्रोटेक्शन कैटिगरी में हिलक्स ने 63 में से 52.16 अंक हासिल किए, यानी 82 प्रतिशत स्कोर. इसमें पैदल यात्री और साइकिल चालक के सिर, पैर और पेल्विस की सेफ्टी के साथ-साथ ट्रक के ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (AEB) की इफेक्ट की जांच की गई. टोयोटा के एडवांस्ड सेंसर और डिटेक्शन एल्गोरिद्म्स ने इन स्कोर को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई.

ड्राइवर-असिस्ट टेक्नोलॉजी
अंत में, सेफ्टी असिस्ट के तहत, जो ड्राइवर-असिस्ट टेक्नोलॉजी का मेजरमेंट करता है, हिलक्स ने 18 में से 14.83 अंक यानी 82 प्रतिशत स्कोर दर्ज किया. ANCAP ने सीटबेल्ट रिमाइंडर, लेन सपोर्ट सिस्टम, स्पीड असिस्टेंस, ड्राइवर मॉनिटरिंग और फॉरवर्ड, जंक्शन और हेड-ऑन AEB जैसे फीचर्स का असेसमेंट किया. ये सभी सिस्टम वाहन की पैसिव सेफ्टी को मजबूत करने के लिए एक जरूरी प्रिवेंटिव लेयर जोड़ते हैं.



Source link