पन्ना में खाद वसूली पर मंत्री सख्त: प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने विपणन अधिकारी को मोबाइल पर लगाई फटकार – Panna News

पन्ना में खाद वसूली पर मंत्री सख्त:  प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने विपणन अधिकारी को मोबाइल पर लगाई फटकार – Panna News


फोन पर सोसाइटी प्रबंधक को फटकारते मंत्री।

पन्ना में किसानों से खाद के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह मुद्दा उठने पर कि किसानों से प्रति बोरी खाद पर 8 रुपए अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं,

.

बैठक में मौजूद प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार।

आरोप है कि इस अवैध वसूली के माध्यम से पूरे पन्ना जिले के किसानों से लाखों रुपए वसूले गए हैं। मामला सामने आते ही प्रभारी मंत्री परमार ने मौके पर ही मोबाइल फोन पर विपणन अधिकारी एसएल धुर्वे को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने अधिकारियों को इस पूरे मामले की तत्काल जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



Source link