मेरी लाइफ का बेस्ट चैप्टर.. रोहित-रितिका की यादगार गैलेरी, सालगिराह पर हिटमैन ने लुटाया प्यार

मेरी लाइफ का बेस्ट चैप्टर.. रोहित-रितिका की यादगार गैलेरी, सालगिराह पर हिटमैन ने लुटाया प्यार


Rohit Sharma and Ritika Sajdeh: टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा अपने मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कभी मैदान तो कभी मैदान के बाहर वाइफ के साथ हिटमैन की मजेदार क्लिप्स वायरल रहती हैं. रोहित और रितिका 13 दिसंबर को 10वीं सालगिराह मना रहे हैं. रोहित ने एक यादगार पोस्ट में अपनी वाइफ पर प्यार लुटाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रितिका के लिए दिल छूने वाला पोस्ट किया. रोहित की ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गई और कमेंटबॉक्स में बधाईयों की होड़ लगी हुई है. 

रोहित ने किया ये पोस्ट

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर रितिका के साथ कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं. रोहित ने इन फोटोज के साथ पोस्ट में लिखा, ‘हमने एक-दूसरे से एक वादा किया था, यह जाने बिना कि यह कैसा दिखेगा. लेकिन दस साल बाद, मैं आसानी से कह सकता हूँ कि यह मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर था और इस दौरान हमने कुछ ऐसा खास बनाया जिसकी हम दोनों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. दस साल पूरे, हमेशा साथ रहेंगेलव यू!’

Add Zee News as a Preferred Source


कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी? 

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह साल 2008 में एक-दूसरे से एक ऐड शूट के दौरान मिले थे. दोनों पहले दोस्त बने और 6 साल डेटिंग के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. रोहित ने रितिका को एक खास अंदाज में प्रपोज करने का फैसला किया था. उन्होंने रितिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ले गए, जहां उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और वहीं घुटनों पर बैठकर प्यार का इजहार किया था.

ये भी पढ़ें.. हो गया तय.. इस ऐप पर दिखेगा T20 World Cup 2026, ICC ने फैंस को दी खुशखबरी

1 साल पहले दूसरी बार बने माता-पिता

रोहित शर्मा और रितिका पिछले साल दूसरी बार माता-पिता बने थे. रितिका ने बेटे अहान को जन्म दिया था. वहीं, समायरा का जन्म 2018 में हुआ था और अब वह 7 साल की हो चुकी हैं. रोहित शर्मा अपनी फैमिली को पूरी तरह समय दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. अब देखना होगा कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हिटमैन नजर आते हैं या नहीं. 





Source link