मेसी के कोलकाता दौरे पर स्टेडियम में क्यों मचा हंगामा, क्या थी इसकी वजह

मेसी के कोलकाता दौरे पर स्टेडियम में क्यों मचा हंगामा, क्या थी इसकी वजह


Last Updated:

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी से मिलने आए फैंस ने क्यों किया हंगामा

नई दिल्ली. कोलकाता के साल्ट लेक स्थित युवभारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में शनिवार सुबह फैंस अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को देखने जमा हुए  थे. GOAT इंडिया टूर के पहले चरण के दौरान भीड़ का एक हिस्सा अपना आपा खो बैठा. मेसी की ठीक से झलक न मिलने पर लोगों ने बोतलें और कुर्सियां फेंकी और स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. हालात बिगड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात करना पड़ा.

मेसी रात 2:26 बजे कोलकाता पहुंचे थे. उन्होंने दिन की शुरुआत शहर में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण कर की. करीब 11:30 बजे वे साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे जहां राजनीतिक नेताओं, पूर्व फुटबॉलरों, कोचों और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने उन्हें घेर लिया. इससे स्टेडियम में मौजूद भीड़ को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की झलक पाने का मौका बहुत कम मिला.





Source link