IPL 2026 Mini Auction की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. ऑक्शन में महज 3 दिन बाकी हैं और संजू सैमसन को ट्रेड करने वाली राजस्थान रॉयल्स का गणित गड़बड़ाया नजर आ रहा है. सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड कर टीम ने 2 ऑलराउंडर्स की जगह भरकर चालाकी खेली. लेकिन टीम में अभी भी एक मामूली सुधार की जरूरत है. रॉयल्स का इस मिनी-नीलामी तक का सफर आसान नहीं रहा. पिछले सीजन में टीम को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है.
कोच बदलने के बाद बढ़ी मुश्किलें
पिछले सीजन कोच बदला और अब टीम का कप्तान भी चेंज होगा. बदलाव से गुजर रही राजस्थान को पिछले सीजन युवाओं से तगड़ा रिजल्ट मिला, जिसका असर इस बार देखने को मिल सकता है. हालांकि, सैमसन को ट्रे़ करना एक गहरा सोचा-समझा कदम भी था. सैमसन के स्थान पर टीम ने रवींद्र जडेजा ₹14 करोड़ जबकि सैम करन ₹2.4 करोड़ में हासिल किए. लेकिन ये टीम सबसे कम पर्स वाली टीमों में से एक है.
2 धुरंधरों की दरकार
टीम को अब मिनी ऑक्शन में दो धुरंधर खिलाड़ियों की दरकार होगी. लेकिन देखना ये होगा कि क्या सिर्फ ₹16.05 के साथ राजस्थान की टीम 2 बड़े खिलाड़ियों के लिए लड़ाई लड़ पाती है या नहीं. टीम में एक प्योर भारतीय स्पिनर जो मिडिल ओवर्स में रनों में मंदी ला सके. और एक पेसर की जरूरत है. 2 अनुभवी और धांसू गेंदबाज के लिए टीम को जेब ढीली करनी होगी.
ये भी पढ़ें.. अविश्वसनीय: बिन बाउंड्री का छक्का… क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा अजूबा, अंपायर्म भी रह गए हैरान
टीम में पेसर की कमी
टीम में जोफ्रा आर्चर (फिटनेस पर सवाल) और संदीप शर्मा (नियंत्रण, लेकिन गति नहीं) के साथ, टीम को डेथ ओवरों में यॉर्कर और वेरिएशंस को सफलतापूर्वक निष्पादित करने वाले एक विशेषज्ञ की आवश्यकता है. मुस्तफिजुर रहमान एक व्यावहारिक समाधान हो सकते हैं.