India U19 vs Pakistan U19 Live Streaming: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए… क्योंकि क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है. इंडिया अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच रविवार, 14 दिसंबर को बड़ा मुकाबला है. ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के इस मैच में करोड़ों भारतीय फैंस की नजर 14 साल ये युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर होगी, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ 95 गेंदों पर 171 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.
यूएई के खिलाफ गर्दा उड़ाने के बाद अब बिहार के लाल पाकिस्तान को अपने तेवर दिखाने के लिए कमर कस चुके हैं. हाल ही में जब इमर्जिंग एशिया कप 2025 का आयोजन हुआ था, तब पाकिस्तान ए ने भारत को पटखनी थी. वैभव सूर्यवंशी उस मैच का हिस्सा थे. उन्होंने 28 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली थी, लेकिन जब वो आउट हुए तो भारतीय पारी बिखर गई और पाकिस्तान ने वो मुकाबला आसानी से जीत लिया.
पाकिस्तान से बदला लेंगे वैभव सूर्यवंशी?
करीब एक महीने बाद वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाले हैं. वो पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. उनका आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है, क्योंकि यूएई के खिलाफ मैच में उन्होंने 171 रनों की तूफानी पारी खेली है.
IND U19 vs PAK U19: कब और कहां देखें लाइव?
अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला जाएगा. ये ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारित किया जाएगा, जबकि सोनी लिव पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
देखें दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, नमन पुष्पक, उधव मोहन, युवराज गोहिल
पाकिस्तान अंडर-19 टीम: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, दानियाल अली खान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, मोमिन कमर, मोहम्मद शायान
ये भी पढ़ें: PCB की फिर इंटरनेशनल बेइज्जती! क्या है ICC का पोस्टर विवाद? जिसके कारण मुंह फुलाए बैठा है पाकिस्तान