MP News Live 13 December: एम्स की लेडी डॉक्टर ने की खुदखुशी! ड्यूटी के बाद घर में मचा हड़कंप

MP News Live 13 December: एम्स की लेडी डॉक्टर ने की खुदखुशी! ड्यूटी के बाद घर में मचा हड़कंप


Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली और बेहद संवेदनशील खबर सामने आई है. एम्स भोपाल में पदस्थ एक महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की है. ड्यूटी खत्म करने के बाद उन्होंने अपने ही घर पर खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया. समय रहते पति की नजर पड़ी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी. फिलहाल महिला डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. यह मामला एम्स भोपाल के इमरजेंसी और ट्रॉमा विभाग से जुड़ा है. यहां असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ डॉ. रश्मि वर्मा ने यह कदम उठाया. गुरुवार को डॉ. रश्मि ने अस्पताल में अपनी पूरी ड्यूटी की थी. ड्यूटी खत्म होने के बाद वह रोज़ की तरह घर लौटीं. घर पर क्या हुआ, यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इसी दौरान उन्होंने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया. बताया जा रहा है कि डॉ. रश्मि के पति डॉ. रतन वर्मा, जो खुद एक आर्थोपेडिक विशेषज्ञ हैं, जब घर पहुंचे तो उन्होंने रश्मि की हालत बिगड़ती देखी. हालात समझते ही बिना समय गंवाए वे उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन उनकी स्थिति अब भी गंभीर बताई जा रही है.

December 13, 202508:21 IST

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बढ़ी सुरक्षा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई है. गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. भोपाल स्थित बी 8 बंगले के बाहर बैरिकेडिंग और पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है. जेड प्लस सुरक्षा के बावजूद अतिरिक्त सुरक्षा जांच के निर्देश दिए गए हैं. एमपी डीजीपी और दिल्ली पुलिस को सुरक्षा समीक्षा करने के निर्देश भी मिले हैं.

December 13, 202508:19 IST

एमपी की कड़ाके की ठंड का दौर जारी

एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणका के सक्रिय होने से ठंड बढ़ रही है. सबसे कम 5.2 डिग्री तापमान इंदौर और राजगढ़ में दर्ज किया गया है. 23 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. भोपाल में 6.5 डिग्री, जबलपुर में 8.4 डिग्री, ग्वालियर में 9.1 डिग्री और उज्जैन में 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

December 13, 202508:17 IST

अमित शाह 25 दिसंबर को आएंगे ग्वालियर

अमित शाह 25 दिसम्बर को ग्वालियर आएंगे और यहां 3 घंटे रहेंगे. वे अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में शामिल होंगे, जो व्यापार मेला मैदान में आयोजित होगी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी शामिल होंगे.

December 13, 202508:15 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी. 25 दिसंबर को प्रदेश में बूथ स्तर पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा. इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश आएंगे. अमित शाह रीवा में अटल जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे. वह ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

December 13, 202508:13 IST

भोपाल में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

भोपाल में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. युवक शादी से परिवार के साथ लौट रहा था. बीच बचाव करने आई उसकी बहन और पत्नी को भी बदमाशों ने चाकू मार दिया. आरोपियों ने तीन से ज्यादा राउंड फायर किए, जिससे युवक के पैर और पेट में गोलियां लगीं. परिजनों ने शन्नू वजनदार और रूसी गिरोह पर हमले का आरोप लगाया है. बदमाशों ने कार के आगे कार लगाकर रास्ता रोका और फिर ताबड़तोड़ हमला किया. मामला ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र का है.

homemadhya-pradesh

LIVE: एम्स की लेडी डॉक्टर ने की खुदखुशी! ड्यूटी के बाद घर में मचा हड़कंप



Source link