VIDEO: रेवंत रेड्डी ने मेसी के साथ लिए फुटबॉल के मजे, चैंपियन की स्किल्स से गूंजा स्टेडियम, वीडियो वायरल

VIDEO: रेवंत रेड्डी ने मेसी के साथ लिए फुटबॉल के मजे, चैंपियन की स्किल्स से गूंजा स्टेडियम, वीडियो वायरल


Lional Messi: कल देर रात लियोनल मेसी भारत आए और तब से देश में फुटबॉल फीवर छाया हुआ है. 3 दिन के टूर में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में पहला कार्यक्रम हुआ और अब 13 दिसंबर को हैदराबाद से मेसी के वीडियोज वायरल हैं. फुटबॉल चैंपियन ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के साथ भी फुटबॉल खेली. मेसी की स्किल्स सामने से देख पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा. मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

हैदराबाद में मेसी के साथ फ्रेंडली मैच

हैदाराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मेसी को देखने के लिए फैंस को होड़ नजर आई. एक तरफ कोलकाता की सुबह की घटना का शोर है तो दूसरी तरफ हैदराबाद से मेसी के दिलचस्प वीडियो. हैदराबाद में फैंस को पैसा वसूल मैच देखे को मिला. मेसी ने बच्चों के साथ एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा लिया जिसमें एक टीम की तरफ से हैदराबाद के सीएम रेवंत रेड्डी भी खेल रहे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


मेसी ने किया फैंस का अभिवादन

लियोनल मेसी के साथ भारत दौरे पर लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं. हैदराबाद में मेसी ने पैंस का अभिवादन किया. उन्होंने फैंस के बीच एक जोरदार किक से फुटबॉल को फेंका. स्टेडियम में हजारों की संख्या में फैंस नजर आए. मेसी ने छोटे बच्चों के साथ भी फुटबॉल खेली, ये क्यूट वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. मुंबई के फैंस भी मेसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्या है आगे का शेड्यूल?

दिसंबर 14, मुंबई

दोपहर 3:30 बजे: क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया में पैडल कप में हिस्सा लेना
शाम 4:00 बजे: सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच
शाम 5:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में इवेंट, जिसके बाद चैरिटी फैशन शो होगा

15 दिसंबर, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
दोपहर 1:30 बजे: अरुण जेटली स्टेडियम में इवेंट, जिसमें मिनर्वा अकादमी के खिलाड़ियों का सम्मान शामिल है.

 





Source link