रिपोर्ट- सुनील हनचोरिया. मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर में दो सांडों की लड़ाई एक व्यक्ति पर भारी पड़ गई. टेंशन चौराहे पर सांडों की लड़ाई में व्यक्ति घायल हो गया. घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देख सकते हैं कि किस तरह एक दुकान के बाहर बाइक सवार रुकता है और इसी दौरान दो सांड लड़ते हुए अचानक आ जाते हैं और बाइक सवार समेत दो लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं. घटना में बाइक सवार को थोड़ी चोट आई है. दूसरा व्यक्ति ठीक है. वहीं शहर में आवारा मवेशियों के कारण लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है.