धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया से मैच देखने पहुंचे टीम इंडिया के फैंस।
हिमाचल के धर्मशाला में HPCA (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) स्टेडियम में आज (रविवार) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में दोनों टीम अभी एक-एक की बराबरी पर है। स्टेडियम प्रशासन ने भी मैच को लेकर तैयारियां पू
.
मैच देखने के लिए दोनों टीमों के फैंस भी आना शुरू हो गए हैं। हांलाकि अभी किसी को एंट्री नहीं दी गई है। गेट के बाहर खड़ा होकर फैंस इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि मैच से पहले मौसम को लेकर चिंता जरूर बनी हुई है, मगर सुबह के समय मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, धर्मशाला में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 16°C और न्यूनतम तापमान 8°C रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 10% तक बताई गई है, जबकि हवा की रफ्तार करीब 4 मील प्रति घंटा रहेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि मैच शुरू होने के टाइम मौसम अनुकूल रहेगा। स्टेडियम प्रबंधन ने कवर और सुपर सोपर (स्पंज रोलर) की तैयारी भी कर रखी है।
स्टेडियम के बाहर जुटना शुरू हुए फैंस, PHOTOS…
धर्मशाला में मैच देखने पहुंचा युवक फेस पर तिरंगा बनवाता हुआ।

स्टेडियम के गेट के बाहर एंट्री का इंतजार करते फैंस।

दोनों हाथ में तिरंगा लेकर मैच देखने पहुंचा फैन।

टीम इंडिया की जर्सी पहनकर पहुंचे फैंस।
टॉस निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका ठंड और ओस के कारण टॉस इस मैच में अहम भूमिका निभा सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है, जिससे दूसरी पारी में ओस का फायदा मिल सके। मौसम बदलने के बाद तेज हवा गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। स्टेडियम ऊंचाई के कारण गेंद को स्विंग और उछाल मिलता है, जिससे शुरुआती ओवरों में फास्ट बॉलर प्रभावी रहते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 137 रन है। 11 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में से 6 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच जीता है।
तिलक वर्मा ने टॉस को लेकर क्या कहा…
- भारत हर चुनौती के लिए तैयार: शनिवार को भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा- टीम एक रणनीति तक सीमित नहीं है। टॉस और हालात से परे भारत हर चुनौती के लिए तैयार है। फिटनेस, मानसिक मजबूती और फ्लेक्सिबल बैटिंग ऑर्डर टीम की ताकत है।
- ड्यू का बैटिंग पर असर नहीं होगा: तिलक ने कहा- अलग-अलग ऑर्डर में खेलने की तैयारी और ऑलराउंडर्स की भूमिका इस मुकाबले में अहम होगी। मौसम ठंडा है, इससे बॉल थोड़ी स्विंग हो रही है। शाम 7 बजे ही ‘ड्यू’ पड़ना शुरू हो रही है। ऐसे में पहले और बाद में बैटिंग का ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

धर्मशाला में मीडिया से बात करते भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा।
इस समीकरण से खेल सकती हैं दोनों टीमें भारत की संभावित प्लेइंग-11 में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह शामिल हो सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11 में क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया और लुथो सिपामला को जगह मिल सकती है।

——————
यह खबर भी पढ़ें…
धर्मशाला टी-20 में हवा-ड्यू बन सकती है गेमचेंजर, तिलक बोले- मौसम ठंडा, बॉल स्विंग हो रही; अफ्रीकी कोच ने कहा- हमारे खिलाड़ी यहां खेल चुके

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज (14 दिसंबर) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यहां का मौसम ठंडा है। ऐसे में दोनों टीमों की निगाहें हाई एल्टिट्यूड, ‘ड्यू’ और विंड पर टिकी है। (पूरी खबर पढ़ें)