पत्नी-बेटी ने शराबी पति को पीटा, वीडियो वायरल: बैढ़न थाना रोड पर नशे में धुत व्यक्ति की पिटाई – Singrauli News

पत्नी-बेटी ने शराबी पति को पीटा, वीडियो वायरल:  बैढ़न थाना रोड पर नशे में धुत व्यक्ति की पिटाई – Singrauli News



सिंगरौली के बैढ़न थाना रोड पर शनिवार देर शाम एक शराबी व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटी ने सरेआम पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब भी रविवार को सामने आया है।

.

नशे की हालत में किराएदारों से झगड़ा करता था आरोपी

जानकारी के अनुसार, सुंदर शाह नामक यह व्यक्ति शराब का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में परिवार और किराएदारों से झगड़ा करता रहता है। शनिवार शाम वह अत्यधिक नशे में घर पहुंचा और अपने किराएदार के कमरे में घुसकर अभद्रता करने लगा।

पत्नी ने डंडे और चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

किराएदार ने तुरंत सुंदर शाह की पत्नी को इसकी शिकायत की। शिकायत सुनते ही पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर सुंदर शाह की बीच सड़क पर पिटाई शुरू कर दी। महिला और बेटी ने उसे डंडे और चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और सड़क पर घसीटा। मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फट गए, लेकिन वह नशे में गाली-गलौज करता रहा।

यह घटना काफी देर तक चलती रही, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बैढ़न थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया।

फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बैढ़न थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link