बुमराह और अक्षर क्यों नहीं खेल रहे तीसरा टी20? सूर्यकुमार ने खुद बताई वजह

बुमराह और अक्षर क्यों नहीं खेल रहे तीसरा टी20? सूर्यकुमार ने खुद बताई वजह


Last Updated:

IND vs SA 3rd T20I Playing-11: धर्मशाला में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी है. स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में नहीं हैं. उनकी जगह कुलदीप यादव और हर्षित राणा को मौका दिया गया है.

धर्मशाला टी20 में क्यों नहीं खेल रहे बुमराह और अक्षर.

नई दिल्ली. धर्मशाला में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी. स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में नहीं हैं. उनकी जगह कुलदीप यादव और हर्षित राणा को मौका दिया गया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. टॉस के समय सूर्या ने प्लेइंग-11 में बदलाव की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि बुमराह और अक्षर पटेल इस मुकाबले से क्यों बाहर हैं.

क्यों नहीं खेल रहे बुमराह और अक्षर?
टॉस के वक्त टीम में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर सूर्यकुमार ने कहा, ‘हमने दो बदलाव किए हैं. अक्षर पटेल टीम से बाहर हैं, क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं हैं और जसप्रीत बुमराह पर्सनल कारणों के चलते बाहर हैं. इन दोनों की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव टीम में आए हैं.’ BCCI ने भी एक अपडेट जारी करते हुए लिखा, ‘अक्षर पटेल बीमार होने की वजह से तीसरे T20I के लिए उपलब्ध नहीं हैं. जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से घर लौट गए हैं और मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बाकी मैचों के लिए उनके टीम में शामिल होने के बारे में जल्द ही अपडेट दिया जाएगा.’



Source link