बैतूल में विस्फोटक पदार्थ के साथ आरोपी पकड़ाया: खेत के गोडाउन से 100 विस्फोटक गुल्ले और वायर बंडल जब्त – Betul News

बैतूल में विस्फोटक पदार्थ के साथ आरोपी पकड़ाया:  खेत के गोडाउन से 100 विस्फोटक गुल्ले और वायर बंडल जब्त – Betul News



बैतूल के भैंसदेही में पुलिस ने बगदरा रोड स्थित एक गोडाउन से भारी मात्रा में रविवार को विस्फोटक पदार्थ जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी राजेंद्र डढोरे (35, निवासी चिचोलीढाना) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त विस्फोटकों में 100 डेटोनेटर और एक वायर ब

.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजेंद्र डढोरे अपने खेत के गोडाउन में विस्फोटक पदार्थ रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तलाशी के दौरान गोडाउन में नीली पॉलीथीन में रखे वायर बंडल और ट्यूब जैसी विस्फोटक सामग्री मिली। ट्यूब पर अंग्रेजी में लिखा था, “Danger explosive 1.1D/1 25MM CE0080 superpower90 emulsion explosive”

ब्लास्टिंग के काम के लिए लाया था पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इन विस्फोटकों को वह कुआं खोदने में यूज होने वाली ब्लास्टिंग के काम के लिए लाया था, लेकिन इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने मौके पर गवाहों की मौजूदगी में 100 नग ट्यूब-टाइप विस्फोटक पदार्थ और एक वायर बंडल जब्त किया।

आरोपी के खिलाफ भैंसदेही थाने में अपराध क्रमांक 458/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक मनोज और आरक्षक तनवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच में आरोपी के विस्फोटकों की आपूर्ति और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जाएगी।



Source link