सचिन के गढ़ में मेसी… वानखेड़े में महासंगम, तेंदुलकर-सुनील छेत्री से ऐतिहासिक मिलन

सचिन के गढ़ में मेसी… वानखेड़े में महासंगम, तेंदुलकर-सुनील छेत्री से ऐतिहासिक मिलन


Messi Goat India Tour: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत दौरे के दूसरे दिन मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे. उनके साथ अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के दिग्गज खिलाड़ी लुईस सुआरेज भी वहां मौजूद थे. तीनों दिग्गज खिलाड़ियों ने भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान फुटबॉलर सुनील छेत्र से मुलाकात की. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सबका स्वागत किया.

मेसी-मेसी-मेसी के लगे नारे

मेसी के वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री लेते ही पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज गया. सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के गढ़ में मेसी-मेसी-मेसी के नारे लगने लगे. यह देखकर मेसी की हंसी नहीं रुकी. वह काफी खुश नजर आए और उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले सुनील छेत्री से मिले और कुछ देर तक बात की. मेसी ने पूर्व कप्तान को एक जर्सी भी भेंट में दी.

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिलने वाला है नया संजू सैमसन? केरल के युवा स्टार ने पाकिस्तान को जमकर कूटा

गिफ्ट में जर्सी और बॉल

मेसी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया और बॉल को दर्शकों की ओर मारा. इससे देखकर सभी रोमांचित हो गए. मेसी के साथ-साथ रोड्रिगो और सुआरेज भी कुछ ऐसा ही कर रहे थे. तीनों ने भारतीय फुटबॉल का दिल जीत लिया. सचिन ने मेसी को धन्यवाद कहा. इसके अलावा उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम वाली अपनी 10 नंबर की जर्सी गिफ्ट में दी. इसके बदले मेसी ने सचिन को वर्ल्ड कप बॉल गिफ्ट में दिया. कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ भी मौजूद थे.

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: टेस्ट में इग्नोर, टी20 में तोड़फोड़… IPL Auction से पहले गरजा इस धाकड़ का बल्ला, 48 घंटे में होगी धनवर्षा!

अब दिल्ली जाएंगे मेसी

मेसी तीन दिन के दौरे पर हैं. वह अब अपने दौरे के आखिरी दिन दिल्ली जाएंगे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ क्रिकेट आइकन विराट कोहली से मुलाकात कर सकते हैं. मेसी 2011 के बाद किसी भी कार्यक्रम के लिए भारत आए हैं. पिछली बार अर्जेंटीना ने वेनेजुएला से कोलकाता में एक फ्रेंडली मैच खेला था और मेसी के द्वारा असिस्ट किए गए गोल की बदौलत जीत हासिल की थी. उसके बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप विनर कप्तान पहली बार भारत आए और पहले दिन कोलकाता के साथ-साथ हैदराबाद के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान उनकी मुलाकात दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की.





Source link