सागर में बदमाशों ने राहगीरों को मारा चाकू: सिर पर फोड़ी शराब की बोतल; देर से पहुंची पुलिस तो लोगों ने किया चक्काजाम – Sagar News

सागर में बदमाशों ने राहगीरों को मारा चाकू:  सिर पर फोड़ी शराब की बोतल; देर से पहुंची पुलिस तो लोगों ने किया चक्काजाम – Sagar News


हाथों में चाकू लेकर उत्पात मचाते रहे बदमाश।

सागर के कटरा बाजार से विजय टॉकीज रोड पर शनिवार रात बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों ने चाकू लेकर राह चलते लोगों और दुकानदारों पर हमले किए। एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। घटना के बाद पुलिस के

.

बदमाश हाथों में चाकू लहराते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मारपीट के दौरान बदमाशों ने एक युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। घायल युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के विरोध में लोगों ने किया चक्काजाम।

दुकान में तोड़फोड़, ऑटो चालक को पीटा बदमाशों ने विजय टॉकीज रोड पर माता मढ़िया के पास स्थित प्रकाश जनरल स्टोर में तोड़फोड़ की। उन्होंने संचालक के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। इसके अलावा सड़क से गुजर रहे ऑटो चालक और अन्य बाइक सवारों के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस देर से पहुंची तो किया चक्काजाम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने विजय टॉकीज रोड पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और लोगों को शांत कराया।

जनरल स्टोर में तोड़फोड़ करते कैमरे में कैद हुए बदमाश।

जनरल स्टोर में तोड़फोड़ करते कैमरे में कैद हुए बदमाश।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे उत्पात मचाते और लोगों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं और फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।



Source link