सूर्य का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बनेंगे सारे काम

सूर्य का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बनेंगे सारे काम


उज्जैन. हिंदू धर्म में अनेक शास्त्रों का उल्लेख मिलता है, जिनमें ज्योतिष शास्त्र का विशेष स्थान है. ज्योतिष के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर भविष्य और आने वाले समय का गणना की जाती है. इसी क्रम में 31 मार्च 2026 की रात 8 बजकर 16 मिनट के लगभग पर सूर्यदेव मीन राशि में स्थित रहते हुए रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और करियर का प्रतिनिधित्व करता है. वहीं रेवती नक्षत्र को यात्रा, पूर्णता, सफलता और नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है, जिसका स्वामी बुध ग्रह है. ऐसे में यह गोचर कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है.

उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यह गोचर ऐसा अनुकूल समय लेकर आता है, जब पुराने अधूरे कार्य पूरे होने लगते हैं और नई योजनाओं की मजबूत शुरुआत का अवसर मिलता है. मीन राशि का प्रभाव इस दौर को भावनात्मक, आध्यात्मिक और गहराई से निर्णय लेने वाला बनाता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने वाला है.

चार राशियों को होगा लाभ
मेष- इस राशि के जातकों के लिए यह समय इच्छाओं की पूर्ति और आय में वृद्धि का संकेत दे रहा है. जो लोग शत्रुओं से परेशान हैं, वे उन्हें परास्त करते नजर आएंगे. साथ ही पारिवारिक संपत्ति विवाद समाप्त हो जाएगा. घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. संतान इच्छुक दंपति को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बनेगा.

कर्क- इस राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य में सकारात्मक बदलाव लाने वाला रहेगा. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे या बार-बार अड़चनें आ रही थीं, वे अब गति पकड़ते नजर आएंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे मन को शांति और संतुलन मिलेगा.

सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. आपके प्रयासों और मेहनत का उचित फल मिलने के संकेत हैं. इस दौरान आपकी संवाद क्षमता में निखार आएगा, जिससे आप अपनी बात प्रभावी ढंग से दूसरों तक पहुंचा पाएंगे. छोटी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रहेंगी और नए अवसरों के द्वार खोल सकती हैं. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी.

मकर- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन विशेष लाभ कराएगा. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. नई इनकम के सोर्स मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उन्हें नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.



Source link