नरसिंहपुर के श्रीवनम पहाड़ियों पर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी का नवमी तिथि पर विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर देवी को भगवान राम के अवतार स्वरूप में सजाया गया। श्रृंगार के दौरान मां के हाथों में धनुष सुशोभित था और तरकश में बाण सजे हुए थे। भक्तों को यह दिव्य स्वरूप अत्यंत वीरतापूर्ण और आकर्षक प्रतीत हो रहा था। नवरात्र में हर दिन माता का अलग-अलग रुपों में हुआ श्रृंगार मां के इस राम अवतार स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। भक्तों ने आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मां का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जा रहा है, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि मां त्रिपुर सुंदरी की आराधना से भक्तों को भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक मान्यता के कारण नवमी के इस पावन दिन भक्तों की आस्था चरम पर देखी गई।
Source link