सरकारी जमीन कब्जे की शिकायत पर किसान को पीटा: पति-पत्नी ने लात-घूसे मारे, मैहर में घायल ने थाने में की शिकायत – Maihar News

सरकारी जमीन कब्जे की शिकायत पर किसान को पीटा:  पति-पत्नी ने लात-घूसे मारे, मैहर में घायल ने थाने में की शिकायत – Maihar News




मैहर जिले के अमरपाटन में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक किसान ने अपने पड़ोसी पति-पत्नी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नादन टोला के रहने वाले 50 साल के धीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने की सरकारी जमीन पर पड़ोसी अर्जुन सिंह कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। धीरेन्द्र ने इसकी शिकायत तहसील में कर दी थी, जिससे अर्जुन सिंह उनसे नाराज चल रहा था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गई। बीच सड़क पर हुई मारपीट घटना 21 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे की है। धीरेन्द्र सिंह जब उस जमीन पर मौजूद थे, तभी अर्जुन सिंह अपनी पत्नी कमलेश सिंह के साथ वहां पहुंचा और झगड़ा करने लगा। आरोप है कि दोनों ने मिलकर धीरेन्द्र को गालियां दीं और लात-घूसों से जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी मारपीट के दौरान धीरेन्द्र को जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उनके माथे, कंधे और हाथ में चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित का कहना है कि जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दर्ज किया केस अमरपाटन पुलिस ने धीरेन्द्र सिंह की शिकायत पर अर्जुन सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link