IND vs SA 3rd T20: तीसरे मैच में थोक में हुआ बदलाव, प्लेइंग इलेवन से अचानक 5 खिलाड़ी क्यों हुए बाहर?

IND vs SA 3rd T20: तीसरे मैच में थोक में हुआ बदलाव, प्लेइंग इलेवन से अचानक 5 खिलाड़ी क्यों हुए बाहर?


India vs South Africa 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में सीरीज का तीसरा T20I खेला जा रहा है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव हुए. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला तो किया, लेकिन उसके बाद उन्होंने फैंस को झटका दिया. सूर्या ने बताया कि इस मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. कप्तान ने कहा कि बुमराह निजी कारणों से घर गए हैं और इसलिए उपलब्ध नहीं हैं. उनके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी खराब तबीयत की वजह से तीसरा मैच नहीं खेल रहे हैं.

धर्मशाला में खेले जा रहे तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए. डेविड मिलर, लिंडे और सिपामला की जगह कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया और ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 

Add Zee News as a Preferred Source


भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एडेन मार्कराम (सी), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया. वो टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ये बड़ा कारनामा कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: BBL: बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया में भी कटवाई पाकिस्तान की नाक! हीरो बनने चले थे, हो गया बड़ा कांड

 



Source link