IPL 2026 Auction: 11.50 करोड़ में 4 खिलाड़ी खरीदेगी पंजाब किंग्स….टारगेट पर ये 7 खिलाड़ी…एक तो सिर्फ छक्कों में करता है डील

IPL 2026 Auction: 11.50 करोड़ में 4 खिलाड़ी खरीदेगी पंजाब किंग्स….टारगेट पर ये 7 खिलाड़ी…एक तो सिर्फ छक्कों में करता है डील


IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन उसे आरसीबी से हार मिली थी. इसके बाद टीम ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है. अब वह नीलामी में अपने पसंद के खिलाड़ी चुनना चाहेगी. उसे कुल 4 स्लॉट भरने हैं, इनमें से 2 विदेशी खिलाड़ियों की जगह है. मतलब यह कि 11.50 करोड़ में वह बड़ी समझदारी से खिलाड़ी चुनेगी. आइए जानते हैं टीम के पास फिलहाल कौन-कौन से खिलाड़ी हैं और वह नीलामी में किन्हें टारगेट कर सकती है.

सबसे पहले बात कर लेते हैं कि पंजाब किंग्स नीलामी में किस इरादे से उतरेगी, तो जान लीजिए कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के पास पर्स में 11.50 करोड़ रुपये हैं. टीम को कुल 4 स्लॉट भरने हैं, जिनमें से 2 विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली हैं. कम स्लॉट होने के चलते पंजाब की टीम पसंदीदा खिलाड़ियों पर फोकस करेगी, क्योंकि पंजाब उन टीमों में शामिल है, जिसने पिछले सीजन के ही ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

पंजाब को किन खिलाड़ियों की जरूरत है?

पंजाब किंग्स के पास पहले से ही मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे बेहतरीन विदेशी ऑलराउंडर हैं. ऐसे में टीम हर मैच में तीन विदेशी ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है. इसके बावजूद पंजाब नीलामी में एक तूफानी विदेशी बल्लेबाज की तलाश करेगी, जो जोश इंग्लिस की कमी पूरी कर सकता है, वह मिडिल ऑर्डर या टॉप ऑर्डर में आकर तेजी से रन बना सके. अगर जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग भी कर सके तो यह सोने पर सुहागा होगा. इसके लिए वह शाई होप और जॉनी बेयरस्टो जैसे विदेशी बल्लेबाजों को टारगेट कर सकती है. जॉनी बेयरस्टो विस्फोटक ओपनर हैं, जो सिर्फ छक्कों में डील करने के लिए पहचाने जाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


इन गेंदबाजों को टारगेट कर सकती है पंजाब किंग्स

अगर गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो लॉकी फर्ग्यूसन की फिटनेस को देखते हुए पंजाब एक और विदेशी तेज गेंदबाज को बैकअप के तौर पर जोड़ना चाहेगी. इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में युजवेंद्र चहल के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं हैं, इसलिए एक भारतीय स्पिनर को टारगेट करना भी टीम की प्राथमिकता हो सकती है. भारतीय विकल्पों में राहुल चाहर और रवि बिश्नोई टीम के स्पिन अटैक को और मजबूत कर सकते हैं, हालांकि ये दोनों ही खिलाड़ी काफी महंगे मिल सकते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम कैसे खरीदारी करती है.

इन 7 खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है पंजाब किंग्स

शाई होप, जॉनी बेयरस्टो, मैट हेनरी, एनरिच नॉर्खिया, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, विग्नेश पुथुर.

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वाड

अगर हम पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और प्रियांश आर्य ओपनिंग कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन जैसे स्टार खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में नजर आएंगे. हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी को धार देंगे. इसके अलावा पंजाब के स्क्वॉड में अजमतुल्लाह ओमरजई, ज़ेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर और विष्णु विनोद जैसे नाम भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें:  IPL 2026 Auction: नीलामी से पहले इन 9 खिलाड़ियों का पत्ता साफ….BCCI ने ऑक्शन लिस्ट से काट दिए नाम…6 भारतीय भी शामिल



Source link